{"_id":"606c0a088ebc3e8d1c76869a","slug":"police-exposed-many-high-profile-sex-rackets-within-one-year-in-agra","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"आगरा के सेक्स रैकेट खुलासे, जिन्होंने ताजनगरी की गलियों को कर दिया था बदनाम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
आगरा के सेक्स रैकेट खुलासे, जिन्होंने ताजनगरी की गलियों को कर दिया था बदनाम
मोहब्बत की मिसाल ताजमहल के शहर आगरा की गलियां बीते एक साल में देह व्यापार के कारण कई बार बदनाम हुईं। पुलिस ने जब-जब होटलों पर छापा मारा, चौंकाने वाले खुलासे हुए। यहां तक कि देह व्यापार के तार विदेशों से भी जुड़े। इन मामलों में पुलिस कई आरोपियों को गिरफ्तार कर जेल भेज चुकी है। अगली स्लाइड्स में जानिए ऐसे ही देह व्यापार के मामले, जिनकी वजह से बदनाम हुईं ताजनगरी की गलियां...
2 of 6
आगरा: युवतियों को ले जाती पुलिस (फाइल)
- फोटो : अमर उजाला
तीन फरवरी 2021 को बिचपुरी मार्ग स्थित होटल एआर पैलेस में थाना जगदीशपुरा पुलिस ने होटल पर छापा मारा था। छापे के दौरान होटल के कमरों में 18 युवक-युवतियां मिले थे। पूछताछ में पता चला था कि होटल में बिना पहचान पत्र के युवक-युवतियों को कमरे किराए पर दिए जाते हैं। होटल स्टाफ घंटे के हिसाब से रुपये वसूलता था। पुलिस ने होटल संचालक समेत कई आरोपियों को गिरफ्तार कर जेल भेजा था।
3 of 6
आगरा: देह व्यापार का एजेंट भीमा व रिसॉर्ट में पकड़ी गईं विदेशी युवतियां (फाइल)
- फोटो : अमर उजाला
थाना ताजगंज के शिल्पग्राम के पास स्थित एक रिसॉर्ट में 11 फरवरी 2021 को पुलिस ने छापा मारकर उज्बेकिस्तान की दो युवतियों और पांच युवकों को पकड़ा। इनमें देह व्यापार का चर्चित एजेंट भीमा भी शामिल है। पूछताछ में पता चला कि भीमा ही विदेशी युवतियों को होटल में बुलाता था। यह रिसॉर्ट एक पार्टी के नेता का है। देह व्यापार का खुलासा होने पर उसे पार्टी से निकाला दिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 6
आगरा: देह व्यापार के मामले में पकड़े गए आरोपी (फाइल)
- फोटो : अमर उजाला
ताजगंज पुलिस ने विदेशी युवतियों के एजेंट भीमा उर्फ सुरेंद्र राजपूत की गिरफ्तारी के बाद 15 फरवरी 2021 देह व्यापार के एक और अड्डे पर छापा मारा था। इस दौरान किराये पर लिए मकान में 10 युवक और चार युवतियां पकड़ी गई थीं। पुलिस के अनुसार ट्रेवल्स एजेंसी संचालक मकान में देह व्यापार करा रहा था। यहां दूसरे जिलों की निवासी कॉल गर्ल को ठेके पर बुलाया जाता था। एजेंसी की गाड़ियां ही उन्हें लेकर आती थीं।
विज्ञापन
5 of 6
इसी होटल में हो रहा था देह व्यापार
- फोटो : अमर उजाला
14 दिसंबर 2020 को थाना रकाबगंज के पास होटल आरबी रेजीडेंसी में पुलिस ने छापा मारकर देह व्यापार का भंडाफोड़ किया था। होटल के कमरों से चार महिलाओं और एक युवती के साथ दो ग्राहक भी पकड़े गए। होटल का संचालक और कर्मचारी मौके से भाग गए थे। इस मामले में भी देह व्यापार निवारण अधिनियम में मुकदमा दर्ज किया गया।
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे| Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.
विज्ञापन
विज्ञापन
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।