फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Corona Virus In Agra: 66 Corona Positive Found On Monday In Agra City

Corona Virus: कोरोना संक्रमित 66 नए पॉजिटिव मिले, 685 हुई सक्रिय मरीजों की संख्या

Mon, 30 Nov 2020 07:31 PM IST
Abhishek Saxena न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आगरा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आगरा Published by: Abhishek Saxena Updated Mon, 30 Nov 2020 07:31 PM IST
सार

  •  165 मरीजों की मृत्यु हो चुकी
  • कुल मरीजों का आंकड़ा 9,231 पहुंच गया

विज्ञापन
Corona Virus In Agra: 66 Corona Positive Found On Monday In Agra City
कोरोना वायरस के नमूने लेते कर्मचारी - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

आगरा में सोमवार को कोरोना संक्रमण के 66 नए मामले सामने आए हैं साथ ही 85 मरीज ठीक हुए हैं। अब तक 165 मरीजों की मृत्यु हो चुकी है। कुल मरीजों का आंकड़ा 9,231 पहुंच गया है।
विज्ञापन


 
जिलाधिकारी प्रभु एन सिंह के मुताबिक पिछले 24 घंटे में किसी मरीज की मृत्यु नहीं हुई। वहीं 66 नए मरीज और मिलने से कुल मरीजों की संख्या 9,231 है। जनपद में 3.49 लाख से ज्यादा लोगों की कोरोना जांच हो चुकी है। 85 नए मरीजों समेत कुल 8,381 मरीज ठीक होकर घर जा चुके हैं। अब 685 मरीज उपचाराधीन हैं।
विज्ञापन


भरतपुर हाउस में एक ही परिवार के चार सदस्य संक्रमित
कोरोना संक्रमण की चपेट में परिवार के कई-कई सदस्य आ रहे हैं। सोमवार को भरतपुर हाउस में रहने वाले एक परिवार के चार सदस्यों की रिपोर्ट पॉजिटिव आई। इसमें दंपती के साथ दो वर्ष की बच्ची भी शामिल है।
विज्ञापन
विज्ञापन


 एसएन मेडिकल कॉलेज के स्वास्थ्यकर्मी में कोरोना की पुष्टि

कमला नगर में रहने वाले बुजुर्ग दंपती के साथ परिवार का एक और सदस्य, पहाड़पुरा निवासी एक ही परिवार के तीन सदस्य, सिकंदरा में रहने वाले दंपती, विनायक टाउन, रोहता में रहने वाले दंपती की रिपेार्ट पॉजिटिव आई है। इसके अलावा दो होटल कर्मियों व एसएन मेडिकल कॉलेज के स्वास्थ्यकर्मी में कोरोना की पुष्टि हुई है। भोगीपुरा निवासी 86 वर्ष के बुजुर्ग भी संक्रमित मिले हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed