फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Corona Virus In Agra: 19 Positive Patients Found Today In Agra

Corona Virus Agra: आगरा में कोरोना के 19 नए मरीज मिले, 20 ठीक हुए

Sat, 26 Dec 2020 12:12 AM IST
Abhishek Saxena न्यूज डेस्क, अमर उजाला,आगरा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला,आगरा Published by: Abhishek Saxena Updated Sat, 26 Dec 2020 12:12 AM IST
विज्ञापन
Corona Virus In Agra: 19 Positive Patients Found Today In Agra
कोरोना वायरसः जांच के लिए नमूने लेते कर्मी - फोटो : अमर उजाला
आगरा में शुक्रवार को 19 नए मरीज और मिले हैं। वहीं 20 मरीज ठीक भी हुए हैं। डीएम पीएन सिंह के मुताबिक 4.17 लाख से ज्यादा लोगों की जांच में कुल 10,141 मरीज मिले हैं। इनमें 9,744 मरीज ठीक हो चुके हैं जबकि 170 मरीजों की मौत हो चुकी है। वहीं 227 मरीज उपचाराधीन हैं।
विज्ञापन




दो साल की बच्ची समेत 19 नए मरीज मिले
शुक्रवार को कोरोना वायरस के 19 नए मरीज मिले हैं। इसमें जलकल कर्मी और बाह में पांच मरीज मिले हैं, इसमें से दो साल की बच्ची समेत एक ही परिवार के तीन सदस्यों की रिपोर्ट पॉजिटिव मिली है। सरन आश्रम हॉस्पिटल दयालबाग, आवास विकास कॉलोनी, नेहरू इन्क्लेव बरौली अहीर, एत्मादपुर, न्यू मधु नगर, आगरा फोर्ट, नगला रामबक्श दौरेठा, एमएच हॉस्पिटल, कमला नगर, न्यू आगरा, आदर्श नगर बकेश्वर, पिनाहट, लकावली, रामबाग और भी कोरोना वायरस के मरीज मिले हैं।
विज्ञापन



20,417 लोगों की स्क्रीनिंग, 23 संदिग्ध मिले
हॉटस्पॉट एरिया में स्वास्थ्य विभाग की 65 टीमों ने कमला नगर, दयालाबाग, खंदारी, बोदला, एत्मादपुर, ट्रांस यमुुना कॉलोनी, ताजगंज, शास्त्रीपुरम, सिकंदरा और शाहगंज के 5083 घरों के 20,417 लोगों की थर्मल स्क्रीनिंग की। रक्त में ऑक्सीजन की मात्रा भी जांची। बुखार, खांसी, सांस लेने में परेशानी, गले में खराश होने के बारे में जानकारी ली। इस दौरान 23 लोग संदिग्ध मिले। इनके कोरोना जांच के लिए नमूने लिए और आइवरमेक्टिन और मल्टी विटामिन दवाएं भी दीं।
विज्ञापन
विज्ञापन


 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed