फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Corona Virus Effects Handshake ban In Jawahar Thermal Power Station

कोरोना वायरसः जवाहर तापीय बिजलीघर परिसर में अधिकारी कहेंगे 'नमस्ते', हाथ मिलाना प्रतिबंधित

Sun, 15 Mar 2020 09:34 AM IST
Abhishek Saxena न्यूज डेस्क, अमर उजाला, एटा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, एटा Published by: Abhishek Saxena Updated Sun, 15 Mar 2020 09:34 AM IST
विज्ञापन
Corona Virus Effects Handshake ban In Jawahar Thermal Power Station
कोरोना वायरस(सांकेतिक तस्वीर) - फोटो : pixabay
निर्माणाधीन जवाहर तापीय बिजलीघर में कोरोना वायरस का खौफ कुछ अधिक ही दिख रहा है। अब यहां अधिकारी कर्मचारी हाथ नहीं मिला रहे। बल्कि नमस्ते बोलकर अभिवादन कर रहे हैं। वहीं निर्माणाधीन परिसर में बिना मास्क के प्रवेश नहीं है।
विज्ञापन


महामारी घोषित कोरोना को लेकर लोग हर विदेशी को संदेह की नजरों से देख रहे हैं। चीनी, कोरियन को लेकर इनमें कुछ अधिक ही खौफ है। मलावन पर निर्माणाधीन जवाहर तापीय परियोजना में कई दक्षिण कोरियाई अधिकारी, तकनीशियन भी शहर में रह रहे हैं।
विज्ञापन


इनकी उपस्थिति ने लोगों को खासा सचेत कर दिया है। वे इनके साथ काम करन पर स्वास्थ्य विभाग की एडवाइजरी का पूरा पालन कर रहे हैं। इसका अंदाजा इस बात से लगाया जा सकता है कि यहां कार्यरत अधिकारी कर्मचारी ही नहीं वरन लेबर भी हाथ मिलाने के बजाय नमस्ते बोलकर अभिभावदन कर रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

 

कोरियन अधिकारियों के आने-जाने पर प्रतिबंध
कोरोना पेनिक के बाद कोरियन अधिकारी, इंजीनियर्स के आने-जाने पर प्रतिबंधित कर दिया गया है। चीन से आने वाले दो कोरियन अधिकारियों को रोक दिया गया। साथ ही शहर के एक होटल में एक महीने पुरानी बुकिंग को निरस्त किया जा चुका है। सेफ्टी सप्ताह मनाकर लोगों को जागरूक किया गया।

कोरोना पेनिक के बाद परिसर में सावधानी और बढ़ा दी गई है। शत प्रतिशत एंप्लाइज के लिए मास्क अनिवार्य कर दिया गया है। कार्यालय, कैंटीन आदि में सेनेटाइजर रखे गए हैं। कोरिया से आने-जाने वालों पर पूर्ण प्रतिबंध लगा दिया गया है। सभी कोरियंस की छुट्टियां निरस्त कर दी गई हैं। कंपनी में 39 कोरियंस हैं। राजेंद्र सिंह, महाप्रबंधक, जवाहर तापीय परियोजना
 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed