फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   corona virus alert medical test of 10 thousand people in Agra

कोरोनावायरस: आगरा की 12 पॉश कॉलोनियों के 10 हजार लोगों की स्क्रीनिंग

Thu, 05 Mar 2020 02:33 PM IST
मुकेश कुमार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आगरा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आगरा Published by: मुकेश कुमार Updated Thu, 05 Mar 2020 02:33 PM IST
विज्ञापन
corona virus alert medical test of 10 thousand people in Agra
आगरा में स्वास्थ्य विभाग की टीम - फोटो : अमर उजाला
आगरा में स्वास्थ्य विभाग ने बुधवार को कोरोनावायरस के संक्रमित मरीजों के घर के तीन किमी की परिधि में सर्वे किया। इसमें 12 कॉलोनियों के 10 हजार लोगों की स्क्रीनिंग की गई। जिनमें लक्षण प्रतीत हुए, उन्हें जिला अस्पताल आकर नमूना देने को कहा गया। विदेशी यात्रा समेत अन्य जानकारी कर रिपोर्ट भी बनाई गई।
विज्ञापन

 
जिलाधिकारी प्रभुनारायण सिंह के निर्देश पर पांच एसीएमओ और पांच एसीएम के नेतृत्व में 22 टीमें बनाई। इनमें चार से छह सदस्य शामिल किए। इन सभी को खंदारी के संक्रमित मरीजों के घर के आसपास की भरतपुर हाउस, न्यू लाजपत नगर, लाजपत नगर, जेल रोड, खंदारी, सूर्य नगर, बाग फरजाना, लॉयर्स कॉलोनी और श्री मार्ग में सर्वे किया। 
विज्ञापन


इनमें घर-घर जाकर करीब दस हजार लोगों की सेहत की जानकारी ली गई। टीम ने घरों में कितने सदस्य हैं, किसी को दो-तीन दिन से बुखार, जुकाम और सांस लेने में तकलीफ तो नहीं है। घर के किसी सदस्य ने हाल-फिलहाल में किसी देश की यात्रा तो नहीं की है, या फिर विदेश गए हुए हैं। इन सभी की रिपोर्ट बनाई है। इन टीमों की निगरानी एसीएम और एसीएमओ ने की। 
विज्ञापन
विज्ञापन

संदिग्ध लक्षण मिलने पर कराई जाएगी जांच

मुख्य चिकित्सा अधिकारी (सीएमओ) डॉ. मुकेश वत्स ने बताया कि एहतियातन चुनिंदा 12 कॉलोनियों में सर्वे कराते हुए उनके स्वास्थ्य की जानकारी की है। इससे किसी में कोरोनावायरस के संदिग्ध लक्षण मिलने पर उसकी जांच भी कराई जाएगी। 

आगरा के एक ही परिवार के छह लोगों में कोरोनावायरस मिला है। बुधवार को पुणे स्थित राष्ट्रीय विषाणु विज्ञान संस्थान (एनआईवी) से रिपोर्ट आने पर इसकी पुष्टि हुई है। उत्तर प्रदेश में एक साथ कोरोना के छह मरीज मिलने का यह पहला मामला है। 


देश-दुनिया और अपने क्षेत्र की हर खबर सबसे पहले पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें। आप हमें फेसबुकट्विटर और यूट्यूब पर फॉलो भी कर सकते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed