{"_id":"5f21b2fa8ebc3e63cc58ce87","slug":"corona-viriues-mainpuri-news-agr4526386131","type":"story","status":"publish","title_hn":"ुधवार को रिकॉर्ड 38 लोगों ने दी कोरोना को मात","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
ुधवार को रिकॉर्ड 38 लोगों ने दी कोरोना को मात
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मैनपुरी/भोगांव। बीते कई दिनों से लगातार कोरोना संक्रमित मिलने के बाद बुधवार का दिन राहत भरा रहा। बुधवार को कोविड वार्ड में भर्ती 39 लोगों ने कोरोना को मात दी।
भोगांव के कोविड केयर वार्ड में भर्ती 33 और सीएचसी स्थित आइसोलेशन वार्ड में भर्ती छह लोगों की रिपोर्ट निगेटिव आई। ये सभी सैंपल 26 जुलाई को जांच के लिए भेजे गए थे। कोविड वार्ड के नोडल अधिकारी डॉ. प्रदीप कुमार यादव और मलेरिया इंस्पेक्टर विवेक राजपूत की देखरेख में 33 लोगों को सैनिटाइज कराने के एंबुलेंस से घर भेजा। इसमें मैनपुरी के 15, कुरावली के 12, बरनाहल और करहल के दो-दो के अलावा भोगांव और दन्नाहार का एक-एक युवक शामिल है।
सीएचसी स्थित आइसोलेशन वार्ड से नोडल प्रभारी डॉ. अमित भारती ने छह लोगों को रिपोर्ट निगेटिव आने पर उन्हें घर भेजा। इनमें आवास विकास के दो, शहर के मोहल्ला छपट्टी, कुरावली, गोपाल नगर और कचहरी रोड का एक-एक मरीज शामिल है। सभी को सात दिन होम क्वारंटीन रहने के निर्देश दिए गए हैं।
विज्ञापन
आठ सैंपल जांच के लिए भेजे
बुधवार को बारिश होने के चलते कोरोना जांच के लिए सैंपल के लिए कम ही पहुंचे। भोगांव स्थित क्वारंटीन हाउस से दोनों पालियों में कुल आठ लोगों के सैंपल लेकर जांच के लिए भेजे गए। इससे पूर्व एसडीएम सुधीर कुमार ने सुबह साढ़े दस यहां पहुंचकर साफ-सफाई देखी। उन्होंने रसोई में खाने को भी चखकर देखा।