{"_id":"5ede700a8ebc3e90240f8a35","slug":"corona-viriues-mainpuri-news-agr445184733","type":"story","status":"publish","title_hn":"जिले में ही होगी कोरोना के सैंपलों की जांच","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जिले में ही होगी कोरोना के सैंपलों की जांच
विज्ञापन
08एमएनपी-06-जिले में कोरोना जांच के लिए लाई गई मशीन
- फोटो : MAINPURI
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मैनपुरी। जिले में कोरोना संक्रमण को रोकने के लिए शासन के निर्देश पर तैयारी तेजी से बढ़ रही हैं। सरकार ने कोरोना संक्रमितों की जिले में ही जांच कराने के लिए ट्रू नॉट मशीन की व्यवस्था कर दी है। शासन से भेजी गई मशीन सोमवार को स्वास्थ्य विभाग को प्राप्त हो गई। मशीन को डेमो के लिए जिला अस्पताल में रखा गया है।
जिले में कोरोना संक्रमितों की जांच की व्यवस्था न होने की वजह से संदिग्धों के सैंपल सैफई भेजे जा रह हैं। शासन ने संक्रमितों की बढ़ती संख्या को देखते हुए जनपद स्तर पर ही कोरोना सैंपलों की जांच कराने का निर्णय लिया है। इसके लिए शासन ने ट्रू नॉट मशीन सोमवार को जिले को उपलब्ध करा दी। सीएमओ के निर्देश पर इस मशीन को जिला अस्पताल में डेमो के लिए रखवाया गया है। इस मशीन से 15 हजार सैंपल की जांच हो सकेगी। जिले में मशीन के साथ ही 20 जांच करने वाली किट भी उपलब्ध कराई गई हैं। एक किट से 25 लोगों के सैंपल किए जा सकेंगे। फिलहाल जिले में 500 लोगों के सैंपल की व्यवस्था कर दी गई है।
10 को लखनऊ से आई टीम के सामने होगा डेमो
कोरोना संक्रमितों की सैंपल की जांच के लिए आई मशीन का डेमो 10 जून को जिला अस्पताल में किया जाएगा। इसके लिए लखनऊ से एक टीम बुलाई गई है। यह टीम जिले के लैब टैक्नीशियन को प्रशिक्षण भी देगी। पूर्व में दो लैब टैैक्नीशियन को लखनऊ से प्रशिक्षण दिलाया जा चुका है।
विज्ञापन
कोरोना संक्रमितों की जांच के लिए लाई गई ट्रू नॉट मशीन जिला अस्पताल के स्पेशल और सुरक्षित वार्ड में स्थापित की जाएगी। इसके लिए सीएमएस को निर्देशित किया गया है। 10 जून को ट्रायल के बाद जिले में जांच का कार्य शुरू कर दिया जाएगा।
डॉ. एके पांडेय, सीएमओ