{"_id":"5eda71b78ebc3e904032f27f","slug":"corona-viriues-mainpuri-news-agr44488515","type":"story","status":"publish","title_hn":"छह महिलाओं सहित दस लोग मिले कोरोना संक्रमित","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
छह महिलाओं सहित दस लोग मिले कोरोना संक्रमित
विज्ञापन
05एमएनपी-75-करहल में महिला की रिपोर्ट कोरोना पॉजिटिव आने के बाद मोहल्ला काजी को सील कराने पहुंचे एस?
- फोटो : MAINPURI
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मैनपुरी/भोगांव। जिले में शुक्रवार को अलग-अलग क्षेत्रों में छह महिलाओं सहित नौ लोग कोरोना संक्रमित पाए गए। जांच रिपोर्ट पॉजिटिव आने के बाद सभी को आइसोलेशन वार्ड में भर्ती करा दिया गया है। इसी के साथ जिले में कोरोना संक्रमितों की संख्या बढ़कर 68 हो गई है। 28 लोगों को ठीक किया जा चुका है, जबकि 37 लोगों को आइसोलेशन वार्ड में उपचार दिया जा रहा है। तीन लोगों की मौत हो चुकी है।
शुक्रवार को मेडिकल कॉलेज सैफई से जैसे ही कोरोना संक्रमितों की रिपोर्ट प्राप्त हुई स्वास्थ्य विभाग में हलचल तेज हो गई। जिले के अलग-अलग क्षेत्रों में कोरोना संक्रमितों के संपर्क में आने वाले पांच और बाहर से आने वाले तीन संदिग्ध कोरोना पॉजिटिव पाए गए। स्वास्थ्य विभाग ने संबंधित गांवों और मोहल्लों में स्वास्थ्य विभाग की टीम और एंबुलेंस भेजकर संक्रमितों को आइसोलेशन लेवल एक वार्ड में भर्ती कराया। वहीं जिलाधिकारी महेंद्र बहादुर सिंह के निर्देश पर पॉजिटिव पाए गए संक्रमितों के गांव को हॉटस्पॉट घोषित किया गया है। सभी जगह पुलिस तैनात कर सुरक्षा व्यवस्था बढ़ा दी है।
कहां कितने पाए गए पॉजिटिव
शहर के मोहल्ला अमरनगर-एक युवती
भोगांव के मोहल्ला मिर्धा- एक युवक
भोगांव के गांव रकरा- दो महिलाएं, एक युवक
जागीर के बघिरुआ- एक युवती
औंछा के पड़रिया- एक युवक
बेवर के बागपुर- एक युवती
करहल के काजी मोहल्ला- एक महिला
आइसोलेशन वार्ड में कम पड़ गए बेड
भोगांव। स्वास्थ्य विभाग ने भोगांव सीएचसी पर बनाए गए आइसोलेशन लेवल एक वार्ड में 30 बेडों की व्यवस्था की थी। शुक्रवार को यहां पहुंचे मरीजों की संख्या 35 हो गई। 10 अतिरिक्त बेडों की यहां व्यवस्था कराई गई। इसके बाद संक्रमितों को उपचार के लिए भर्ती कराया गया। अपर मुख्य चिकित्साधिकारी डॉ. जीपी शुक्ला ने बताया कि सभी संक्रमितों को बेड उपलब्ध कराने के साथ ही सूचना उच्चाधिकारियों को भेज दी गई है। पास में ही पुराने भवन को भी अधिग्रहीत करने का विचार चल रहा है।
विज्ञापन
हाईलाइर्ट्स
68 लोग जिले में अब तक मिले हैं कोरोना संक्रमित
41 कोरोना संक्रमित लोग है बाहर से आने वाले
03 कोरोना संक्रमितों की हो चुुकी है जिले में मौत
28 कोरोना संक्रमित उपचार के बाद हुए ठीक
37 कोरोना संक्रमितों का चल रहा है इलाज
छह महिलाओं सहित नौ लोग मिले कोरोना संक्रमित