{"_id":"5ed7863e8ebc3e9050183780","slug":"corona-viriues-mainpuri-news-agr4445010160","type":"story","status":"publish","title_hn":"49 गांवों में स्वास्थ्य विभाग कराएगा कोरोना सैंपलिंग","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
49 गांवों में स्वास्थ्य विभाग कराएगा कोरोना सैंपलिंग
विज्ञापन
03एमएनपी-04-भोगांव स्थित क्वारंटीन सेंटर का निरीक्षण करते डीएम और एसपी
- फोटो : MAINPURI
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मैनपुरी। गांवों में कोरोना संक्रमण के मामले सामने आने के बाद अब गांवों में सैंपलिंग कराई जाएगी। इसके लिए पंचायत राज विभाग ने गांवों का चिह्नित कर स्वास्थ्य विभाग को सूची भेजी है।
पहले शहरी क्षेत्र में ही कोरोना संक्रमित मिले थे तो अब गांवों में भी कोरोना संक्रमण ने पैर पसारने शुरू कर दिए हैं। इसमें अधिकांश प्रवासी मजदूर ही शामिल हैं। संक्रमित प्रवासी मजदूर गैर प्रदेशों से लौटे थे। यहां सुरक्षा एक बड़ी चुनौती है। इसी को देखते हुए शासन ने अब गांवों में कोरोना जांच के लिए सैपलिंग कराने के आदेश दिए हैं। प्रथम चरण में जिले के 49 गांवों का पंचायत राज विभाग ने सैंपलिंग के लिए चिह्नांकन किया है। ये वे गांव हैं, जिनमें 50 से अधिक प्रवासी मजदूर आए हैं। इन गांवों की सूची पंचायत राज विभाग ने स्वास्थ्य विभाग को भेजी है। अब स्वास्थ्य विभाग द्वारा ही गांवों में अभियान चलाकर सैंपल लिए जाएंगे।
घरों पर दर्ज कराई प्रवासियों की जानकारी
ग्राम पंचायतों में बाहर से आने वाले प्रवासी मजदूरों की पहचान के लिए भी जोर दिया जा रहा है। इसके लिए जिला प्रशासन के आदेश पर प्रवासी मजदूरों के घरों पर उनके नाम के साथ ही आने की तिथि और प्लस का लाल निशान लगाया गया है। इससे घर के बाहर ही पता चल जाएगा कि किस घर में कब और कितने प्रवासी आए हैं। इस कार्य के लिए रोजगार सेवक और सफाईकर्मी को जिम्मेदारी सौंपी गई है।
विज्ञापन
हाईलाइट्स
-552 हैं जिले में ग्राम पंचायतें
-8500 आए 31 अप्रैल तक जिले में प्रवासी
-7744 आए एक मई से अब तक प्रवासी
-49 गांवों में कराई जाएगी सैंपलिंग
जिले के 49 गांवों में कोरोना के लिए स्वास्थ्य विभाग द्वारा नमूने लिए जाएंगे। ये वे गांव हैं, जिनमें 50 से अधिक प्रवासी मजदूर आए हैं। यहां विशेष सतर्कता की आवश्यकता है।
स्वामीदीन, डीपीआरओ।