फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   corona viriues

हॉटस्पॉट में जाने वालों का दर्ज होगा ब्यौरा

Sat, 23 May 2020 10:10 PM IST
Agra Bureau आगरा ब्यूरो
Updated Sat, 23 May 2020 10:10 PM IST
विज्ञापन
corona viriues
23एमएनपी-21-भोगांव क्वारंटीन सेंटर में जांच कराने के लिए आए लोग - फोटो : MAINPURI
मैनपुरी। शहर के महमूदनगर सहित जिलेभर में चिह्नित किए गए हॉटस्पॉट क्षेत्रों में विशेष सतर्कता बरती जा रही है। अब हॉटस्पॉट एरिया में आने जाने वालों का बैरियरों पर पूरा ब्योरा दर्ज किया जाएगा। बिना किसी कारण के आने-जाने वालों पर कार्रवाई होगी। शनिवार को नोडल अधिकारी की ओर से इस संबंध में निर्देश दिए गए।
विज्ञापन

नोडल अधिकारी अशोक कुमार ने शनिवार को डीएम महेंद्र बहादुर सिंह, एसपी अजय कुमार पांडेय के साथ हॉटस्पॉट एरिया का निरीक्षण किया। हॉटस्पॉट एरिया में बड़ा चौराहा से आगरा गेट पुलिस चौकी तक, बड़ा चौराहे से नगर पालिका तिराहे तक पैदल भ्रमण कर व्यवस्थाएं देखीं। ड्यूटी पर तैनात पुलिसकर्मियों को निर्देश दिए कि हॉटस्पॉट एरिया में अनाधिकृत व्यक्ति को प्रवेश न करने दें। ड्यूटी पर तैनात स्वास्थ्यकर्मी, पुलिसकर्मी, सफाईकर्मी, आवश्यक वस्तुओं की आपूर्ति करने वाले कर्मचारी ही प्रवेश कर सकते हैं। बिना मास्क लगाए घूमने वालों के खिलाफ अभियान चलाकर पुलिस कार्रवाई करे। बाइक पर एक, कार में चालक सहित केवल तीन लोग ही चल सकते हैं। शाम सात बजे से सुबह सात बजे बजे तक सड़कों पर अवागमन प्रतिबंधित किया जाए। सीडीओ नगेंद्र शर्मा, एसडीएम सदर रजनीकांत, सीओ सिटी अभय नरायन राय मौजूद रहे।
विज्ञापन

तत्काल शुरू कराए जाएं वेंटिलेटर
मैनपुरी। नोडल अधिकारी अशोक कुमार ने पुराने महिला चिकित्सालय में स्थापित कराए जा रहे वेंटिलेटर के कार्य का निरीक्षण किया। सीएमओ और सीएमएस को तत्काल वेंटिलेटर स्थापित करके संचालित कराने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि संबंधित सफाई और स्वास्थ्यकर्मी निर्धारित समय पर ड्यूटी पर उपस्थित रहें। प्रवासी मजदूरों की वजह से क्षेत्र संवेदनशील है।
विज्ञापन
विज्ञापन

साफ सफाई पर दें विशेष ध्यान
मैनपुरी। नोडल अधिकारी अशोक कुमार ने क्वारंटीन सेंटर एक होटल, विद्यालय और मैरिज होम का निरीक्षण किया। होटल में साफ-सफाई के निर्देश दिए। हिदायत दी साफ सफाई में लापरवाही सामने आने पर संबंधित के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाएगी।

समय से दिया जाए खाना और नाश्ता
भोगांव। नोडल अधिकारी अशोक कुमार ने क्वारंटीन, सीएचसी भोगांव का भी निरीक्षण किया। उन्होंने कहा कि दोनों स्थानों पर मौजूद लोगों को समय से खाना, नाश्ता दिया जाए। प्रत्येक कक्ष में पर्याप्त मात्रा में सैनिटाइजर, हाथ, कपड़े धोने के साबुन उपलब्ध रहें। साफसफाई के विशेष इंतजाम करें। सफाईकर्मी कक्ष में पीपीई किट पहनकर ही सफाई करें। चिकित्सक, पैरामेडिकल स्टाफ भी पीपीई किट पहनकर सावधानी बरतते हुए काम करें।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed