{"_id":"5eb2f0168ebc3e90b33afc61","slug":"corona-viriues-mainpuri-news-agr440654919","type":"story","status":"publish","title_hn":"कोरोना संक्रमित महिला का प्रसव बन सकता है मुसीबत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कोरोना संक्रमित महिला का प्रसव बन सकता है मुसीबत
विज्ञापन
06एमएनपी-09-आवास विकास में पहुंची स्वास्थ्य विभाग की टीम
- फोटो : MAINPURI
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मैनपुरी। आवास विकास कॉलोनी निवासी महिला के कोरोना संक्रमित मिलने के बाद उसे आइसोलेशन वार्ड में भर्ती किया गया है। महिला के गर्भवती होने के चलते उसके प्रसव को लेकर समस्या खड़ी हो गई है। जल्द ही महिला का प्रसव होना है। ऐसे में अगर ऑपरेशन की जरूरत पड़ी तो प्रशासन के पास रेफर करने के अलावा कोई चारा नहीं होगा।
आवास विकास निवासी गर्भवती महिला कोरोना पॉजिटिव मिली है। डॉक्टरों ने महिला के प्रसव की संभावित तिथि 20 मई बताई है। महिला का पहला प्रसव है, इसके चलते ऑपरेशन जैसी स्थिति भी पैदा हो सकती है। भोगांव स्थित आइसोलेशन वार्ड और जिला अस्पताल में सीजेरियन प्रसव की व्यवस्था नहीं है। सैफई में संक्रमित का प्रसव कराया नहीं जा रहा है। ऐसे में महिला के लिए दिक्कत खड़ी हो सकती है।
सूत्रों के अनुसार महिला को जिला महिला अस्पताल और सैफई मेडिकल कॉलेज में भी भर्ती कराने की बात कही गई थी लेकिन यहां के प्रभारियों ने महिला को भर्ती करने से मना कर दिया। इसके बाद महिला को सीएचसी भोगांव स्थित आइसोलेशन वार्ड भेजा गया।
विज्ञापन
महिला के पांच परिजन भी किए क्वारंटीन
आवास विकास निवासी महिला के कोरोना संक्रमित के बाद से लगातार स्क्रीनिंग का काम जारी है। बुधवार को स्वास्थ्य विभाग ने महिला के परिवार के पांच लोगों को भोगांव स्थित क्वारंटीन सेंटर में भर्ती किया है।
वार्ड पर साधारण प्रसव की सारी व्यवस्था हैं। एक डॉक्टर सहित दो स्टाफ नर्स 24 घंटे मौजूद हैं लेकिन सीजेरियन प्रसव की कोई व्यवस्था नहीं है। ऐसी स्थिति बनने पर महिला को उच्च श्रेणी के अस्पताल के लिए रेफर किया जाएगा।
डॉ. जीडी सिंह, प्रभारी आइसोलेशन वार्ड