{"_id":"5ea1bf1d8ebc3e903336f2f1","slug":"corona-viriues-mainpuri-news-agr43896151","type":"story","status":"publish","title_hn":"संदिग्धों की रिपोर्ट आई निगेटिव","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
संदिग्धों की रिपोर्ट आई निगेटिव
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मैनपुरी। कोरोना वायरस को लेकर लगातार जिले को राहत भरी खबर मिल रही है। बुधवार की रात 71 संदिग्धों की रिपोर्ट जिला प्रशासन को प्राप्त हुईं, जो सभी निगेटिव पाए गए हैं। अभी 202 रिपोर्ट और आने का इंतजार है।
जिले से 273 लोगों के सैंपल सैफई मेडिकल कॉलेज में जांच के लिए भेजे गए थे। बुधवार की रात 71 की जांच रिपोर्ट प्राप्त हो गई जो सभी निगेटिव पाए गए हैं। दो दिन में 121 लोगों की रिपोर्ट निगेटिव आने से जिला प्रशासन ने राहत की सांस ली है। उम्मीद जताई है कि आगे भी रिपोर्ट निगेटिव ही प्राप्त होंगी। सीएमओ डॉ. एके पांडेय ने सभी चिकित्साधीक्षकों को निर्देश दिए हैं कि वह अपने क्षेत्रों में लगातार नजर रखें। कहीं से भी बाहरी लोगों के आने की जानकारी मिले तो तुरंत स्क्रीनिंग कराएं। इस कार्य में लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी।
छह के सैंपल जांच के लिए भेजे
जिला प्रशासन पॉजिटिव निकले लोगों के संपर्क में आने वालों की लगातार जांच करा रहा है। बृहस्पतिवार को छह और लोगों के सैंपल जांच के लिए मेडिकल कॉलेज सैफई भेजे गए। सीएमओ ने इन छह लोगों को क्वारंटीन हाउस भोगांव भेजा है।