{"_id":"5e904ee68ebc3e7697289acd","slug":"corona-viriues-mainpuri-news-agr437344652","type":"story","status":"publish","title_hn":"51 टीमों ने घर-घर पहुंच शहर के 32 वार्डों में की स्क्रीनिंग","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
51 टीमों ने घर-घर पहुंच शहर के 32 वार्डों में की स्क्रीनिंग
विज्ञापन
10एमएनपी-14-भोगांव का सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र यहां बना है आइसेलशन वार्ड लेविल-एक
- फोटो : MAINPURI
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मैनपुरी। जिलाधिकारी महेंद्र बहादुर सिंह के निर्देश पर स्वास्थ्य विभाग की 51 टीमों ने शहर के सभी 32 वार्डों में एक साथ घर-घर जाकर लोगों की स्क्रीनिंग की। लोगों को लॉकडाउन का पालन करने और बचाव के साधन अपनाने की सलाह दी गई। बृहस्पतिवार की सुबह से ही सीएमओ डॉ. एके पांडेय के निर्देशन में जिला क्षयरोग अधिकारी डॉ. सीएम यादव की देखरेख में स्वास्थ्य विभाग की टीमें निकलीं। टीम के सदस्यों ने स्वास्थ्य विभाग के बचाव निर्देशों का पालन करने की सलाह दी।
घर के मुखिया से लिया शपथपत्र
जिलाधिकारी के निर्देश पर घर-घर पहुंची स्वास्थ्य विभाग की टीम ने स्क्रीनिंग के दौरान प्रत्येक घर के मुखिया से इस बात का शपथ पत्र लिया। शपथ पत्र में लिखा था कि उनके घर में कोई भी बाहरी व्यक्ति नहीं है। जितने भी सदस्य हैं उनकी स्क्रींनिग कराई जा चुकी है।