फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   corona viriues

कोराना संदिग्ध की सूचना पर दौड़ा प्रशासनिक अमला

Fri, 10 Apr 2020 08:57 PM IST
Agra Bureau आगरा ब्यूरो
Updated Fri, 10 Apr 2020 08:57 PM IST
विज्ञापन
corona viriues
10एमएनपी-06-मदारदरबाजे पर लोगों से पूछताछ करते एसडीएम व सीओ - फोटो : MAINPURI
मैनपुरी। शुक्रवार को किला के पीछे दरगाह के पास एक मकान में कोरोना संदिग्ध की सूचना पर प्रशासनिक अमला पहुंचा। आसपास के घरों में तलाशी कराकर जानकारी जुटाई। जानकारी नहीं होने पर दरगाह के आसपास रहने वालों को हिदायत देकर पुलिस और प्रशासनिक अधिकारी लौट गए।
विज्ञापन

पुरानी मैनपुरी क्षेत्र में किला के पीछे दरगाह के पास मकान में एक कोरोना संदिग्ध व्यक्ति के होने की सूचना पर शुक्रवार की सुबह डीएम महेंद्र बहादुर सिंह, एसपी अजय कुमार पांडेय पुलिस बल के साथ मौकेे पर पहुंचे। अधिकारियों ने पुलिस के जवानों से आसपास के घरों की तलाशी कराई। पुलिस ने घरों में रहने वालों से उनके बारे में बात की। गली में अधिकारियों को देखकर लोगों ने घरों में दरवाजे बंद कर दिए।
विज्ञापन

करीब आधा घंटे तक तलाशी कराने के बाद डीएम और एसपी लौट गए।
खुफिया विभाग को किया सक्रिय
लॉकडाउन के बीच घिरोर की मस्जिद-ए-बिलाल में मिले तीन जमातियों और इमाम के कोरोना संक्रमित पाए जाने के बाद खुफिया विभाग को सक्रिय कर दिया गया है। बाहर से आकर रुके लोगों पर खुफिया कर्मियों की नजर लगी हुई है। कोरोना संक्रमण रोकने के लिए पुलिस और प्रशासनिक अधिकारी पूरी तरह चौकसी बरत रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

अगर किसी के यहां कोई बाहरी व्यक्ति रुका हुआ है, तो मकान मालिक पुलिस को सूचना दे। सतर्कता के लिहाज से बाहरी व्यक्ति की जांच जरूर कराएं। अगर पुलिस को सूचना दिए बिना कोई बाहरी व्यक्ति जिले में मौजूद मिलेगा तो मकान मालिक के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।
अजय कुमार पांडेय, एसपी
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed