फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   corona viriues

सुस्त हुआ लॉकडाउन, सड़कों पर घूमने लगे लोग

Mon, 30 Mar 2020 10:22 PM IST
Agra Bureau आगरा ब्यूरो
Updated Mon, 30 Mar 2020 10:22 PM IST
विज्ञापन
corona viriues
30एमएनपी-15-घिरोर में डग्गामार पर सवार यात्री - फोटो : MAINPURI
मैनपुरी। कोरोना की रोकथाम के लिए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने 21 दिन का लॉकडाउन देशभर में घोषित किया है। मैनपुरी में लॉकडाउन छह दिन भी नहीं चल सका। इसका असर कम हुआ और लोग सड़कों पर घूमने लगे।
विज्ञापन

सोमवार को सड़कों पर चहलकदमी रही। साइकिल, बाइक और कारें दौड़ती हुई नजर आईं। चौराहों पर पुलिस फोर्स तो तैनात था, लेकिन सख्ती नहीं थी। ड्यूटी करते-करते थक चुके पुलिसकर्मी कुर्सी से उठने की हिम्मत नहीं कर पा रहे थे। लोगों को रोकने की जगह पुलिसकर्मी मोबाइल पर ज्यादा समय दे रहे थे। कोई गेम खेलता दिखा तो कोई फोन पर बात करते हुए। लॉकडाउन में नियमों की धज्जियां कॉलोनियों में खूब उठाईं जा रही हैं। लोग घर के बाहर सामूहिक रूप से बैठकर इधर-उधर की बातें करके दिन काट रहे हैं।
विज्ञापन

समय 12.20 बजे, स्टेशन रोड
कल तक जिस स्टेशन रोड पर सन्नाटा छाया था, वहां सोमवार को वाहन दौड़ते हुए नजर आए। लोगों की चहल कदमी इस तरह थी कि लग ही नहीं रहा था कि जिले में भी लॉकडाउन है। आम दिनों की तरह ही लोग एक जगह से दूसरी जगह आवागमन कर रहे थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

समय 12.45 बजे, तांगा स्टैंड
तांगा स्टैंड शहर के बीच बाजार स्थित है। लोगों की आवाजाही रोकने के लिए यहां बड़ी संख्या में पुलिस फोर्स की तैनाती है। सोमवार को पुलिसकर्मी लोगों को रोकने की जगह कुर्सी पर आराम करते नजर आए। नौजवान सिपाही बैठे-बैठे मोबाइल पर गेम खेलकर टाइम पास कर रहा था।
समय 01.10 बजे, मदार गेट
शहर के मदार गेट पर दो जगहों परंपुलिसकर्मी बैठे थे। कुछ पुलिसकर्मी पार्क की दीवार किनारे तो कुछ पुलिसकर्मी ठीक सामने दुकानों के पास बैठे थे। महिला सिपाही मोबाइल चला रही थी, जबकि अन्य सिपाही आपस में बातचीत में मस्त थे।
समय 01.30 बजे, किला बजरिया
किला बजरिया में लोग लॉकडाउन का पालन करते हुए नहीं दिखे। लोग घर के बाहर बड़ी संख्या में बैठे हुए थे। कोई कोरोना के खतरे की बात कह रहा था, तो कोई लॉकडाउन की। यहां बैठे लोगों से सवाल किए तो बोले, घर में बैठे-बैठे मन नहीं लगता है, इसलिए दरवाजे के बाहर बैठ गए हैं।

चिह्नित कर होगी कार्रवाई
पुलिस पूरी तरह से सतर्कता बरत रही है। दिनभर मैने भी गश्त किया है। हो सकता है कि कुछ पुलिसकर्मी अपने दायित्वों को निर्वाहन सही तरीके से नहीं कर रहे हों। ऐसे पुलिसकर्मियों को चिह्नित किया जाएगा और इसके खिलाफ कार्रवाई होगी।
- ओमप्रकाश सिंह, एएसपी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed