{"_id":"5e8223cf8ebc3e6fec339400","slug":"corona-viriues-mainpuri-news-agr43593579","type":"story","status":"publish","title_hn":"रुपये निकालने को बैंकों में उमड़ी भीड़","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
रुपये निकालने को बैंकों में उमड़ी भीड़
विज्ञापन
30एमएनपी-06-शहर के स्टेशन रोड स्थित स्टेट बैंक ऑफ इंडिया में लगी ग्राहकों की लाइन
- फोटो : MAINPURI
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मैनपुरी। खाते से रुपये निकालने के लिए सोमवार को बैंकों में ग्राहकों की भीड़ उमड़ी। ग्राहकों ने पहले तो सामाजिक दूरी का पालन नहीं किया, बाद में पुलिसकर्मियों ने उनको लाइन में एक मीटर की दूरी पर खड़ा कराया।
सोमवार को खातों से रुपये निकालने के लिए लोग बैंकों में सुबह से ही पहुंच गए। जल्दी रुपये निकालने के चक्कर में लोग लाइनों में लग गए। सामाजिक दूरी का पालन नहीं करके लोग एक दूसरे से सटकर ही खड़े हो गए। सामाजिक दूरी का पालन नहीं होने पर बैंकों में पहुंचे पुलिसकर्मियों ने लोगों को लाइन में एक मीटर की दूरी पर खड़ा कराया।
शहर के अधिकांश एटीएम भी खाली हो गए हैं। लोग खाते से रुपये निकालने के लिए एक से दूसरे एटीएम के चक्कर काट रहे हैं। एटीएम में रुपया नहीं होने के कारण लोग बैंकों का ही सहारा ले रहे हैं। बैंक में भी एक बार में दो लोगों को ही प्रवेश दिया गया। दोपहर बाद तक बैंकों के बाहर खाते से रुपये निकालने के लिए लोगों की भीड़ लगी रही। स्टेट बैंक के बाहर लाइन में लगे अनिल कुमार दुबे ने बताया उनके पास अब घर का खर्चा चलाने के लिए रुपये नहीं बचे हैं। घर का खर्चा चलाने के लिए वह रुपये निकालने आए हैं। इलाहाबाद बैंक के बाहर लाइन में लगे राघवेंद्र सिंह ने बताया महीने का अंत हो रहा है। दवा और खर्चा चलाने को रुपये की जरूरत है। एटीएम में रुपया नहीं होने के कारण बैँक में लाइन में लगे हैं।
विज्ञापन
सभी बैंकों को निर्देश दिए गए हैं कि वह एटीएम में नियमित कैश लोड करते रहें। बैंक में सुरक्षा की इंतजाम करें और ग्राहकों को एक मीटर की दूरी पर खड़ा कराएं। सभी शासन और प्रशासन के नियमों का पालन करें।
जोगिंद्र पाल, अग्रणी जिला प्रबंधक बैंक ऑफ इंडिया।