फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   corona viriues

करहल की कई मस्जिदों में की गई नमाज

Thu, 26 Mar 2020 08:24 PM IST
Agra Bureau आगरा ब्यूरो
Updated Thu, 26 Mar 2020 08:24 PM IST
विज्ञापन
corona viriues
करहल (मैनपुरी)। कोरोना को लेकर जहां पूरा देश लॉकडाउन है वहीं बृहस्पतिवार को कस्बे की कई मस्जिदों में नमाज अदा की गई। जानकारी होने के बाद एसडीएम ने मुस्लिम समाज के लोगों से वार्ता करके घर में ही नमाज पढ़ने की अपील की।
विज्ञापन

कोरोना वायरस को रोके जाने को लेकर देशभर में संपूर्ण लॉकडाउन किया जा चुका है, फिर भी कुछ लोग भीड़ जुटाने से बाज नहीं आ रहे हैं। बृहस्पतिवार को सुबह के समय करहल की जामा मस्जिद, कानूनगोयान मस्जिद और मनिहारान मस्जिद में कुछ लोगों ने नमाज अदा की। जानकारी होने के बाद दोपहर में एसडीएम रतन कुमार वर्मा इन मोहल्लों में पहुंचे और मुस्लिम समाज के लोगों से अपील की कि वह घर में रहकर ही नमाज अदा करें। सामूहिक रूप से नाम अदा नहीं करने दी जाएगी। जो आदेशों का उल्लंघन करेगा उसके खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन

मस्जिदों के आसपास तैनात रहेगा फोर्स
मुस्लिम समाज के लोग शुक्रवार को जुमा की नमाज अदा करते हैं। लॉकडाउन के चलने मस्जिदों में नमाज अदा करने की अनुमति नहीं है। ऐसे में शुक्रवार को जिलेभर की मस्जिदों के आसपास पुलिस फोर्स तैनात करने की तैयारी प्रशासन ने की है। वहीं लोगों से लगातार घर में नमाज पढ़ने की अपील की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

युवाओं ने चस्पा किए पर्चे
भोगांव। जामा मस्जिद के सदर फूलमियां और इमाम खालिद रजा नूरी व मदीना मस्जिद मोहल्ला मोहम्मद सईद के शहर काजी हाफिज खालिद व पुलिया वाली मस्जिद के मुतवल्ली इशाक मौलाना ने जुमे की नमाज लॉकडाउन के चलते घरों में ही रहकर पढ़े जाने की अपील की है। वहीं मुस्लिम समाज के युवाओं ने सरकार द्वारा दी गई हिदायतों पर अमल करने की अपील की है। घरों के बाद नमाज घर में ही अदा करने के पर्चे भी चस्पा किए गए हैं।

जानकारी मिली थी कि कुछ लोगों ने सुबह की नमाज मस्जिद में अदा की है। लोगों को समझाया गया है कि वह घर पर ही रहें और वहीं नमाज अदा करें। नियमों का उल्लंघन करने वालों के खिलाफ कानूनी कार्रवाई की जाएगी। -रतन कुमार वर्मा, एसडीएम करहल
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed