फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   corona viriues,hospitals ready for corona virus

कोरोना वायरस का खौफः अस्पताल में मास्क पहनकर मरीज देख रहे चिकित्सक

Wed, 12 Feb 2020 11:53 AM IST
Agra Bureau आगरा ब्यूरो
Updated Wed, 12 Feb 2020 11:53 AM IST
विज्ञापन
corona viriues,hospitals ready for corona virus
कासगंज। चीन में लगातार बढ़ रहे कोरोना वायरस के खतरे को देखते हुए स्वास्थ्य विभाग पूरी तरह हरकत में आ गया है। विभाग ने वायरस से निपटने के लिए इंतजाम करना शुरू कर दिया है। जिला अस्पताल पर मास्क सहित अन्य इंतजाम पूरे कर लिए गए हैं ताकि वायरस फैलने पर तुरंत नियंत्रण किया जा सके।
विज्ञापन


चीन में हाहाकार मचा रहे कोरोना वायरस का खौफ जिले में भी नजर आ रहा है। चिकित्सक व कर्मी मास्क पहनकर कार्य कर रहे हैं ताकि किसी पीड़ित के चिकित्सालय पहुंचने की स्थिति में विभाग का कोई कर्मी इसकी चपेट में न आ सके। अस्पताल में पहले ही एक वार्ड पहले ही बनाया जा चुका है। विभाग ने पर्सनल प्रोटेक्टिव इक्यूपमेंट मंगाए है। विभाग ने 3 हजार ट्रिपिल लेयर मास्क मंगाए हैं। इन मॉस्को का उपयोग जिला अस्पताल में मरीजों को देखने के लिए किया जाएगा। मरीज के साथ रहने वाले तीमारदारों के बचाव के लिए एन 95 किस्म के मास्क भी मंगाए गए हैं। अस्पमाल में ऐसे 100 मॉस्क की व्यवस्था की गई है।
विज्ञापन


कोरोना वायरस के खतरे से किया गया जागरूक
सिढ़पुरा। प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र पर कोरोना वायरस के प्रति जागरूक करने के लिए कार्यक्रम किया गया। केंद्र प्रभारी डॉ. विनोद शर्मा ने लोगों को वायरस के खतरे के बारे में जानकारी दी। लोगों को बताया गया कि अभी हमारे यहां इस वायरस का कोई भी केस नहीं आया है फिर भी सतर्क रहें। खांसते व छींकते समय रूमाल का प्रयोग करें। बातचीत के समय थोड़ी दूरी बनाए रखें ताकि संक्रमण से बचा जा सके।
विज्ञापन
विज्ञापन


कोरोना वायरस के खतरे को देखते हुए विभाग पूरी तरह से सतर्क है। जिला अस्पताल पर सभी आवश्यक कदम उठाए गए हैं। -डॉ. राजकिशोर, सीएमएस।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed