{"_id":"5eac51c18ebc3e90813becaa","slug":"corona-viriues-agra-news-agr4400038135","type":"story","status":"publish","title_hn":"जूनियर डॉक्टर की रिपोर्ट आई निगेटिव","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जूनियर डॉक्टर की रिपोर्ट आई निगेटिव
विज्ञापन
01एमएनपी-17-जवाहर नवोदय विद्यालय भोगांव में तैनात स्वास्थ्य विभाग की टीम व पुलिस
- फोटो : MAINPURI
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मैनपुरी। जिला कोरोना से लड़ी जा रही लड़ाई में जीत की ओर आगे बढ़ रहा है। जिले में आठ कोरोना संक्रमित पाए गए थे। चार लोगों के ठीक होने के बाद अब संक्रमित लोगों की संख्या घटकर चार रह गई है। आठ दिन से जिले में कोरोना का नया केस नहीं मिला है।
करहल निवासी युवक आगरा के एसएन मेडिकल कॉलेज में जूनियर रेजीडेंट के रूप में कार्यरत थे। डॉक्टर ने क्वारंटीन हाउस पहुंचकर 20 अप्रैल को जांच के लिए स्वत: ही सैंपल भिजवाया था। 23 अप्रैल को उसकी रिपोर्ट पॉजिटिव आने के बाद डॉक्टर को भोगांव सीएचसी स्थित आइसोलेशन वार्ड एक में भर्ती कराया दिया था। डॉक्टर की पत्नी व साले सहित चार अन्य लोगों के सैंपल भी जांच के लिए भेजे गए थे जो निगेटिव पाए गए थे। अब लगातार डॉक्टर की दो जांच रिपोर्ट निगेटिव आने के बाद शुक्रवार को उसे आइसोलेशन वार्ड से छुट्टी दे दी गई। डॉक्टर को 14 दिन के लिए होम क्वारंटीन किया गया है।
तीन अन्य संक्रमितों की रिपोर्ट भी आई निगेटिव
करहल निवासी डॉक्टर की रिपोर्ट निगेटिव आने पर उसे छुट्टी दे दी गई है। वहीं तीन अन्य की भी रिपोर्ट निगेटिव आई है, जिनके सैंपल फिर से भेजे जा रहे हैं। यह जिले के लिए राहत भरी खबर है। भोगांव स्थित आइसोलेशन वार्ड में भर्ती चार में से तीन की तीसरी जांच रिपोर्ट निगेटिव आई है। तीनों के फिर से सैंपल जांच के लिए भेजे जा रहे हैं। यदि अगली रिपोर्ट भी निगेटिव आती है तो इन्हें भी छुट्टी दे दी जाएगी।
विज्ञापन
डॉ. एके पांडेय, सीएमओ
19 लोगों को क्वारंटीन हाउस भेजा
भोगांव। डिप्टी सीएमओ डॉ. राकेश कुमार ने बताया कि कोरोना पॉजिटव के संपर्क में आने वालों की लगातार जांच कराई जा रही है। शुक्रवार को 19 लोगों को स्क्रीनिंग के बाद क्वारंटीन हाउस नवोदय विद्यालय भेजा गया। वहीं क्वारंटीन हाउस में रखे गए पांच लोगों की रिपोर्ट निगेटिव आने पर उन्हें होम क्वारंटीन कर दिया गया।
आइसोलेशन वार्ड में अभी भी 13 भर्ती
भोगांव। सीएचसी स्थित आइसोलेशन वार्ड में मैनपुरी के चार और आगरा के नौ लोग अभी भी भर्ती हैं।
प्रभारी चिकित्साधिकारी डॉ. अमित भारती ने बताया कि अभी तक आगरा के सात और मैनपुरी के चार लोग यहां ठीक हो चुके हैं। भर्ती सभी मरीजों को नियमित उपचार और जांच कराई जा रही है। उम्मीद है कि शीघ्र ही अन्य मरीज भी ठीक होकर अपने घरों को जाएंगे।
एसडीएम ने किया निरीक्षण
भोगांव। शुक्रवार को नवोदय में अचानक निरीक्षण करने पहुंचे एसडीएम सुधीर कुमार व क्षेत्राधिकारी प्रयांक जैन ने सुरक्षा में तैनात एक पुलिसकर्मी को क्वारंटीन हाउस की निगरानी में लापरवाही पर चेतावनी दी। एसडीएम ने कहा कि हॉटस्पॉट का लाल निशान लगाया है उसके अंदर स्वास्थ्य विभाग के अतिरिक्त अन्य कोई भी नही आ जा सकता है।