फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Corona vaccine Trailer Will Be On 1500 People In Agra City

कोरोना वायरस: रिहर्सल के लिए चुने गए 1500 लोग,बनाई पुख्ता रणनीति

Sun, 03 Jan 2021 09:15 AM IST
Abhishek Saxena न्यूज डेस्क, अमर उजाला,आगरा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला,आगरा Published by: Abhishek Saxena Updated Sun, 03 Jan 2021 09:15 AM IST
सार

150 लोगों पर होगा कोरोना वैक्सीन लगाने का रिहर्सल 

विज्ञापन
Corona vaccine Trailer Will Be On 1500 People In Agra City
कोरोना वैक्सीन (फाइल फोटो) - फोटो : PTI

विस्तार

कोरोना वायरस की वैक्सीन लगाने से पहले पांच जनवरी को छह बूथों पर 150 लोगों पर वैक्सीन लगाने का रिहर्सल होगा। चार जनवरी को लोगों के फोन पर मैसेज पहुंच जाएगा। शनिवार को वीडियो कांफ्रेंस के जरिए विश्व स्वास्थ्य संगठन, टीकाकरण विभाग के अधिकारियों ने प्रदेशभर में रिहर्सल के लिए निर्देश दिए। चयनित लोगों को मैसेज भेजने से लेकर टीका लगाने तक की जानकारी दी। 
विज्ञापन



इसी महीने 15 जनवरी तक टीकाकरण शुरू होने की उम्मीद है। पहले चरण में 18,901 स्वास्थ्य कर्मचारियों को कोरोना से बचाव के लिए टीका लगेगा। पांच जनवरी को रिहर्सल कर तैयारियों को परखा जाएगा। इसके लिए शहर में नरायच स्वास्थ्य केंद्र, एसएन मेडिकल कॉलेज, पुष्पांजलि अस्पताल और देहात में अछनेरा, खंदौली और बरौली अहीर स्वास्थ्य केंद्र बूथ बनाए हैं। प्रत्येक बूथ पर 25-25 लोगों को वैक्सीन लगाने का रिहर्सल होगा। 
विज्ञापन


कोरोना वैक्सीन: आगरा में जनवरी से 55 बूथों पर शुरू होगा टीकाकरण, तैयारियां तेज
विज्ञापन
विज्ञापन


ऐसे होगा रिहर्सल
तय लोगों के फोन पर एक दिन पहले मैसेज पहुंचेगा। डमी वैक्सीन को निगरानी और सुरक्षा के बीच बूथ पर लेकर जाएंगे। तीन कक्षों में स्टाफ तैनात रहेगा। पहले कमरे में कर्मचारी के नाम का सूची से मिलान कर पोर्टल पर जांच की जाएगी। दुरुस्त मिलने पर टीकाकरण कक्ष में भेजा जाएगा। यहां स्टाफ उनको खाली सिरिंज से प्रतीकात्मक वैक्सीन लगाएंगे। इसके बाद 30 मिनट के लिए चिकित्सकीय निगरानी में रखा जाएगा।

86 डिग्री सेल्सियस के डीप फ्रीजर की व्यवस्था
कोरोना वायरस की वैक्सीन किस कंपनी की मिलेगी, अभी यह तय नहीं है, लेकिन तीन कंपनियों की वैक्सीन को सुरक्षित रखने की व्यवस्था की गई है। इसके लिए -20 से -86 डिग्री सेल्सियस तक के डीप फ्रीजर रखे हैं। वैक्सीन को सीएमओ ऑफिस, एसएन कॉलेज और राष्ट्रीय जालमा कुष्ठ एवं अन्य माइक्रो बैक्टीरियल संस्थान के भंडारण कक्ष में रखा जाएगा।

सभी प्रक्रियाओं का होगा पालन
टीकाकरण के रिहर्सल में सिर्फ वैक्सीन का उपयोग नहीं होगा, बाकी प्रक्रिया पूरी अपनाई जाएंगी। रिहर्सल से टीकाकरण में आसानी होगी और कोई कमी होने पर सुधार कर सकेंगे। - डॉ. आरसी पांडेय, सीएमओ
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed