फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   corona vaccine to be safe for thirty days in ice lined refrigerator

आगरा: आइस लाइंड रेफ्रिजरेटर में 30 दिन तक सुरक्षित रहेगी वैक्सीन, सीसीटीवी से होगी निगरानी

Tue, 12 Jan 2021 12:04 AM IST
मुकेश कुमार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आगरा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आगरा Published by: मुकेश कुमार Updated Tue, 12 Jan 2021 12:04 AM IST
सार

  • आइस लाइंड रेफ्रिजरेटर में 1.30 लाख वाइल भंडारण की क्षमता, आइस बॉक्स में आठ घंटे तक सुरक्षित रखी जा सकेंगी 
  • सीएमओ कार्यालय से एंबुलेंस-वाहन से भेजी जाएंगी वैक्सीन, रहेगी कड़ी सुरक्षा

विज्ञापन
corona vaccine to be safe for thirty days in ice lined refrigerator
कोरोना वायरस वैक्सीन (सांकेतिक तस्वीर) - फोटो : iStock

विस्तार

कोरोना वायरस की वैक्सीन आइस लाइंड रेफ्रिजरेटर में रखी जाएंगी। इसमें 30 दिन तक वैक्सीन को सुरक्षित रखा जा सकता है। आगरा में 1.30 लाख वैक्सीन वाइल (शीशी) का भंडारण करने की क्षमता है। वैक्सीन को कड़ी सुरक्षा व्यवस्था में रखा जाएगा। सीसीटीवी कैमरों से निगरानी होगी।

विज्ञापन


मुख्य चिकित्सा अधिकारी (सीएमओ) डॉ. आरसी पांडेय ने बताया कि आइस लाइंड रेफ्रिजरेटर में 30 दिन तक वैक्सीन आवश्यक तापमान पर रखी जा सकती है। सीएमओ ऑफिस के डिपो में यह रेफ्रिजरेटर लगे हैं। यहां से आइस बॉक्स में एंबुलेंस-वाहन से टीका बूथों तक पहुंचाया जाएगा। 
विज्ञापन

संबंधित खबर- कोरोना टीकाकरण: वैक्सीन की दोनों डोज लगवाना जरूरी, तभी दिखेगा पूरा असर
विज्ञापन
विज्ञापन


आइस बॉक्स में आठ घंटे तक वैक्सीन सुरक्षित रह सकती है। पांच एमएल की एक वाइल है, जिसमें से 10 लोगों को टीका लग सकेगा। एसएन कॉलेज प्राचार्य डॉ. संजय काला ने बताया कि एक आइस लाइंड रेफ्रिजरेटर एसएन को भी मिलेगा। इससे टीका बूथ तक पहुंचाने के लिए छह हॉकर लगाए जाएंगे। 15 जनवरी को रेफ्रिजरेटर मिल जाएगा।

सीसीटीवी कैमरे की निगरानी में होगा टीकाकरण
एसएन मेडिकल कॉलेज में सीसीटीवी कैमरे की निगरानी में टीकाकरण होगा। यहां एक दिन में 400 कर्मचारियों को टीका लगाया जाएगा। इसके लिए सीसी कैमरे भी लगाए गए हैं, जिससे कर्मचारियों की पहचान हो सके। इसकी सख्त मॉनीटरिंग की जा सके।

सीएमओ ने बताया कि शासन ने पूरे प्रदेश में कोरोना वायरस की वैक्सीन लगाने के लिए 850 सत्र तय किए हैं। प्रत्येक सत्र में 100-100 कर्मचारियों को टीका लगाया जाएगा। आगरा में अभी 16 सत्र की मंजूरी मिली है। इस तरह से पहले दिन 1600 स्वास्थ्य कर्मचारियों को टीका लगेगा। 

कोरोना वायरस के मरीजों के इलाज में लगे स्टाफ को टीका लगाने में प्राथमिकता दी जाएगी। प्रशासन के साथ बैठक कर कर्मचारियों और 16 बूथ के नाम तय किए जाएंगे। व्यक्ति को जिस कंपनी का टीका लगेगा, उसी कंपनी की दूसरी डोज 28वें दिन लगाई जाएगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed