फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Corona Vaccine Short Croud Reached At Centers

आगरा में टीकाकरण: टीके के लिए बूथों पर हुई धक्का-मुक्की, वैक्सीन की कमी से अफरा-तफरी

Fri, 02 Jul 2021 12:40 PM IST
Abhishek Saxena न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आगरा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आगरा Published by: Abhishek Saxena Updated Fri, 02 Jul 2021 12:40 PM IST
सार

जिला टीकाकरण प्रभारी डॉ. संजीव वर्मन ने बताया कि बृहस्पतिवार के लिए 8500 डोज आईं थी, जिनको 79 बूथों पर पहुंचाया गया। इसमें से देहात में 18 सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र शामिल हैं।

विज्ञापन
Corona Vaccine Short Croud Reached At Centers
आगरा में कोरोना वैक्सीन लगातीं स्वास्थ्यकर्मी - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

कोरोना वायरस की डोज कम होने से बूथों पर टीके के लिए मारामारी हो रही है। बूथों पर सुबह से ही भारी भीड़ जुट रही। धक्का-मुक्की के साथ दो से तीन घंटे में टीका लग पा रहा है। कुछ बूथों पर तीन बजे ही डोज खत्म हो गई थी।

विज्ञापन


जिला टीकाकरण प्रभारी डॉ. संजीव वर्मन ने बताया कि बृहस्पतिवार के लिए 8500 डोज आईं थी, जिनको 79 बूथों पर पहुंचाया गया। इसमें से देहात में 18 सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र शामिल हैं। शहरी बूथों पर टीके लगवाने के लिए लोग ज्यादा पहुंच गए, इस कारण कुछ बूथों पर डोज कम पड़ गई, कइयों को बिना टीका लगवाकर जाना पड़ा। एसएन कॉलेज, आवास विकास कॉलोनी, हरीपर्वत समेत कुछ बूथों पर भारी भीड़ होने से धक्का-मुक्की की जानकारी मिली है। प्रभारियों से भीड़ नियंत्रित कर टोकन व्यवस्था के लिए भी कहा है। 
विज्ञापन


9300 डोज मिली, 64 बूथों पर होगा टीका
सीएमओ डॉ. आरसी पांडेय ने बताया कि शुक्रवार के लिए 9300 डोज मिली हैं। बूथों पर अधिक लोग पहुंचने के कारण शुक्रवार को बूथों की संख्या और कम कर दी है, जिससे तय समय तक टीके उपलब्ध रहें। 64 बूथों पर ही टीका लगेगा, इसमें देहात में 18 सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र और बाकी के शहर के 46 बूथ शहर में बनाए गए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


टीका ही बचाएगा जान: युवाओं में टीकाकरण के लिए जोश, 3.90 लाख ने लगवाई वैक्सीन

ब्लैक फंगस: 81 में से 17 मरीज 15 से 30 साल के, सबसे कम उम्र का था सात दिन का शिशु
 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed