फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Corona Vaccine In Agra Health Workers Said These Moment Will Remeber Always

भरोसे का टीका: सुरक्षा कवच देने वाले बोले-यादगार रहेंगे ये पल

Sun, 17 Jan 2021 01:33 PM IST
Abhishek Saxena न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आगरा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आगरा Published by: Abhishek Saxena Updated Sun, 17 Jan 2021 01:33 PM IST
विज्ञापन
Corona Vaccine In Agra Health Workers Said These Moment Will Remeber Always
आगरा: विक्ट्री का साइन दिखाते स्वास्थ्यकर्मी - फोटो : अमर उजाला
ये पल यादगार रहेंगे...शनिवार को एसएन मेडिकल कॉलेज के बूथ पर टीकाकरण अभियान में लगे स्टाफ ने इस एक वाक्य से अपनी भावनाएं व्यक्त कीं। बोले-मरीजों को इंजेक्शन लगाए और टीके भी, लेकिन ऐसा पहली बार हुआ कि इतने सारे इंतजाम किए गए और महीनेभर प्रशिक्षण का दौर चलता रहा। लेकिन सच मानिए नर्सिंग की नौकरी में यह यादगार पल रहेगा। जब कभी कोरोना महामारी का जिक्र आएगा तो टीकाकरण अभियान भी किसी उपलब्धि से कम नहीं होगा। 
विज्ञापन


जिंदगी का ऐतिहासिक दिन
एसएन में सबसे पहले डॉक्टर को टीका लगाना मेरी जिंदगी का ऐतिहासिक दिन बन गया है। वैसे यह टीका भी अन्य की तरह ही है, इसके लिए मन में किसी तरह का दबाव या डर नहीं था। - सुनीता भामू, नर्सिंग स्टाफ 
विज्ञापन


खुशी बयां नहीं कर सकती
टीका लगाने वालों में उनका नाम आते ही बहुत खुश हुई। लगा कि इस महामारी के खात्मे में वह भी अपना योगदान देंगी। पति और परिजनों को बताया तो वह भी बहुत खुश हुए। - नूतन सिंह, नर्सिंग स्टाफ
विज्ञापन
विज्ञापन

सीनियरों को अपनी निगरानी में रखना उपलब्धि 
जिन चिकित्सकों ने उनको पढ़ाया और उनको 30 मिनट तक कक्ष में रखकर सेहत की निगरानी करना मेरे लिए किसी उपलब्धि से कम नहीं है। यह दिन सबसे यादगार बन गया है।  - डॉ. हिमांशी वर्मन, चिकित्सक निगरानी कक्ष

टीके की रिपोर्ट की कर रखी थी तैयारी
टीका लगने से स्टाफ में साइड इफेक्ट की रिपोर्ट बनाने के तैयारी कर रखी थी, 30 मिनट तक किसी को भी परेशानी नहीं मिली और नहीं किसी ने शिकायत की, इसकी रिपोर्ट भी बनाई है।  - डॉ. शिवप्रकाश राजपूत, फार्मेकोलॉजी विजिलेंस

15 दिन से टीम संयोजन के लिए लगा रहा
कोरोना वायरस के टीकाकरण की तिथि घोषित होने से 15 दिन पहले ही बूथ पर टीम की नियुक्ति और व्यवस्थाओं के लिए लगना पड़ा। पूर्वाभ्यास करने से सुविधा मिली और सब बेहतर हुआ। - डॉ. बृज किशोर मंगल, टीम इंचार्ज
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed