{"_id":"6003edb024c1cf20110fd51b","slug":"corona-vaccine-in-agra-health-workers-said-these-moment-will-remeber-always","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"भरोसे का टीका: सुरक्षा कवच देने वाले बोले-यादगार रहेंगे ये पल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
भरोसे का टीका: सुरक्षा कवच देने वाले बोले-यादगार रहेंगे ये पल
Sun, 17 Jan 2021 01:33 PM IST
Abhishek Saxena
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आगरा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आगरा
Published by: Abhishek Saxena
Updated Sun, 17 Jan 2021 01:33 PM IST
विज्ञापन
आगरा: विक्ट्री का साइन दिखाते स्वास्थ्यकर्मी
- फोटो : अमर उजाला
ये पल यादगार रहेंगे...शनिवार को एसएन मेडिकल कॉलेज के बूथ पर टीकाकरण अभियान में लगे स्टाफ ने इस एक वाक्य से अपनी भावनाएं व्यक्त कीं। बोले-मरीजों को इंजेक्शन लगाए और टीके भी, लेकिन ऐसा पहली बार हुआ कि इतने सारे इंतजाम किए गए और महीनेभर प्रशिक्षण का दौर चलता रहा। लेकिन सच मानिए नर्सिंग की नौकरी में यह यादगार पल रहेगा। जब कभी कोरोना महामारी का जिक्र आएगा तो टीकाकरण अभियान भी किसी उपलब्धि से कम नहीं होगा।
जिंदगी का ऐतिहासिक दिन
एसएन में सबसे पहले डॉक्टर को टीका लगाना मेरी जिंदगी का ऐतिहासिक दिन बन गया है। वैसे यह टीका भी अन्य की तरह ही है, इसके लिए मन में किसी तरह का दबाव या डर नहीं था। - सुनीता भामू, नर्सिंग स्टाफ
खुशी बयां नहीं कर सकती
टीका लगाने वालों में उनका नाम आते ही बहुत खुश हुई। लगा कि इस महामारी के खात्मे में वह भी अपना योगदान देंगी। पति और परिजनों को बताया तो वह भी बहुत खुश हुए। - नूतन सिंह, नर्सिंग स्टाफ

Trending Videos
सीनियरों को अपनी निगरानी में रखना उपलब्धि
जिन चिकित्सकों ने उनको पढ़ाया और उनको 30 मिनट तक कक्ष में रखकर सेहत की निगरानी करना मेरे लिए किसी उपलब्धि से कम नहीं है। यह दिन सबसे यादगार बन गया है। - डॉ. हिमांशी वर्मन, चिकित्सक निगरानी कक्ष
टीके की रिपोर्ट की कर रखी थी तैयारी
टीका लगने से स्टाफ में साइड इफेक्ट की रिपोर्ट बनाने के तैयारी कर रखी थी, 30 मिनट तक किसी को भी परेशानी नहीं मिली और नहीं किसी ने शिकायत की, इसकी रिपोर्ट भी बनाई है। - डॉ. शिवप्रकाश राजपूत, फार्मेकोलॉजी विजिलेंस
15 दिन से टीम संयोजन के लिए लगा रहा
कोरोना वायरस के टीकाकरण की तिथि घोषित होने से 15 दिन पहले ही बूथ पर टीम की नियुक्ति और व्यवस्थाओं के लिए लगना पड़ा। पूर्वाभ्यास करने से सुविधा मिली और सब बेहतर हुआ। - डॉ. बृज किशोर मंगल, टीम इंचार्ज