{"_id":"60b335d58ebc3e29c11b3432","slug":"corona-vaccine-in-agra-google-map-will-tell-vaccination-booths","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"अमर उजाला असर: अब केंद्रों की तलाश में नहीं भटकेंगे शहरवासी, गूगल मैप बताएगा-कहां लगेगा आपको टीका","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अमर उजाला असर: अब केंद्रों की तलाश में नहीं भटकेंगे शहरवासी, गूगल मैप बताएगा-कहां लगेगा आपको टीका
Sun, 30 May 2021 12:21 PM IST
Abhishek Saxena
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आगरा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आगरा
Published by: Abhishek Saxena
Updated Sun, 30 May 2021 12:21 PM IST
सार
पिछले सप्ताह जिला प्रशासन ने 9 टीकाकरण केंद्र बदले थे। टीकाकरण के लिए पंजीकरण कराने वाले कोविन पोर्टल पर केंद्रों की सही लोकेशन ट्रेस नहीं कर पा रहे थे।
विज्ञापन
आगरा में कोरोना वैक्सीन लगातीं स्वास्थ्यकर्मी
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
आगरा जनपद में टीकाकरण केंद्रों को खोजने में अब लोगों को भटकना नहीं पड़ेगा। 30 शहरी केंद्रों का नाम, पता व स्थान अब गूगल मैप बताएगा। इसके लिए जिला प्रशासन ने नया पोर्टल विकसित किया है। जिसकी निगरानी शनिवार को कंट्रोल रूम से शुरू हो गई।
विज्ञापन
अमर उजाला ने 27 मई के अंक में ‘फिर बदले केंद्र, टीका लगवाने के लिए भटकते रहे लोग’ शीर्षक से खबर प्रकाशित की। जिलाधिकारी प्रभु एन सिंह ने खबर का संज्ञान लेते हुए शहरी केंद्रों को गूगल मैप से जोड़ दिया है। उन्होंने बताया कि अब किसी को केंद्र की जगह व पता तलाशने में कठिनाई नहीं होगी। पोर्टल पर दर्ज केंद्र पर क्लिक करते हुए गली, मोहल्ला की लोकेशन तक दिखाई देगी। प्रत्येक केंद्रा पर कितने टीके लगे, आयु वर्ग का ब्योरा कंट्रोल रूम में दर्ज होगा। नियमित इसकी निगरानी की जा रही है।
विज्ञापन
पिछले सप्ताह जिला प्रशासन ने 9 टीकाकरण केंद्र बदले थे। टीकाकरण के लिए पंजीकरण कराने वाले कोविन पोर्टल पर केंद्रों की सही लोकेशन ट्रेस नहीं कर पा रहे थे। इस कारण कई लोग भटकते रहे और उनका टीका नहीं लगवा पाए। ऐसे में जिला प्रशासन ने नई व्यवस्था करते हुए सभी शहरी केंद्रों को गूगल मैप से जोड़ दिया है।
विज्ञापन
28 मई: वैक्सीनेशन रिपोर्ट
- 18 साल से अधिक उम्र- 10838
- 45 साल से अधिक उम्र- 2580
- 45 प्लस की दूसरी खुराक- 280
- कुल टीकाकरण हुआ- 13698
( नोट: आंकड़े जिला प्रशासन के अनुसार)
जिले में 4,79,478 में से सिर्फ 36276 को ही लगी कोवाक्सिन
जिले में 29 मई तक कोरोना वैक्सीन के कुल 4,79,478 डोज लगाए गए हैं। 3,92,953 लोगों को वैक्सीन का पहला डोज और 86,525 को दूसरा डोज लगा है। इसमें से कोवाक्सिन का महज 36276 डोज ही लग सका है।
कोवाक्सिन की जिले में उपलब्धता कम रही है। गत हफ्ते कोवाक्सिन के लिए जिले में अप्वाइंटमेंट दे दिया गया। पर, कुछ देर बाद अप्वाइंटमेंट निरस्त होने का संदेश भेजना पड़ा था। ऐसे में कोवाक्सिन का दूसरा डोज ही लगाया गया। पहला डोज जिस वैक्सीन का लगा है, दूसरा भी उसी का लगना है। कोविन डैशबोर्ड के आंकड़े के मुताबिक जिले में अब तक 4,43,202 डोज कोविशील्ड का ही लगाया गया है।
13662 को लगाई गई वैक्सीन
जिला प्रतिरक्षण अधिकारी डॉ. संजीव वर्मन ने बताया कि शनिवार को जिले के 91 केंद्रों पर कुल 13662 लोगों को कोरोना वैक्सीन लगाई गई। 13401 को वैक्सीन का पहला और 261 को दूसरा डोज लगाया गया।
संबंधित खबर: टीकाकरण: आगरा में फिर बदले केंद्र, सुरक्षा कवच लगवाने को भटके लोग, 40 और स्वास्थ्य केंद्रों पर वैक्सीन की सुविधा