फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Corona Vaccine In Agra At 26 Centers

भरोसे का टीका: 26 केंद्रों पर कोरोना वायरस का टीकाकरण, सात घंटे में इतने कर्मचारियों ने लगवाई वैक्सीन

Sat, 23 Jan 2021 08:02 AM IST
Abhishek Saxena न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आगरा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आगरा Published by: Abhishek Saxena Updated Sat, 23 Jan 2021 08:02 AM IST
सार

  • 869 कर्मचारियों को लगाई गई कोविशील्ड का वैक्सीन
  • 38 कर्मचारियों को लगी कोवॉक्सिन कंपनी की वैक्सीन
  • 26 केंद्रों पर हुआ कोरोना वायरस का टीकाकरण 

विज्ञापन
Corona Vaccine In Agra At 26 Centers
कोरोना वैक्सीन लगाने की तैयारी करतीं स्वास्थ्यकर्मी - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

ताजनगरी में कोरोना योद्धाओं ने शुक्रवार को उत्साह के साथ भरोसा का टीका लगवाया। सुबह दस से शाम पांच बजे तक सात घंटे के बीच 1907 कर्मचारियों का टीकाकरण किया गया। इन्हें टीके की दूसरी डोज 19 फरवरी को लगेगी। गैर हाजिर रहे 1785 कर्मचारियों को 28 और 29 जनवरी को होने वाले टीकाकरण में शामिल किया जाएगा।
विज्ञापन


शुक्रवार को 26 केंद्रों पर 37 बूथों पर टीके लगाए गए। इसके लिए 3692 कर्मचारियों को मैसेज भेजे गए थे। पहुंचे कर्मचारियों का थर्मल स्क्रीनिंग कर सूची से इनका सत्यापन किया गया। टीकाकरण कक्ष में इनको नर्सिंग स्टाफ ने वैक्सीन लगाई।
विज्ञापन


30 मिनट तक चिकित्सकीय निगरानी में रखा गया। मौके पर ही इनको कार्ड दिया, जिसमें लाभार्थी का नाम, वैक्सीन का नाम, बैच नंबर, बूथ संख्या और अगली डोज की तिथि दर्ज थी। पोर्टल पर कर्मचारी के नाम के आगे काली बटन को क्लिक भी किया, जिससे बटन पीली हो गई। इससे संबंधित कर्मचारियों को पहली डोज लगने की पुष्टि पोर्टल पर हो गई। सीएमओ, टीकाकरण प्रभारी और विश्व स्वास्थ्य संगठन के चिकित्सकों ने बूथों पर जाकर निरीक्षण कर दिशा-निर्देश भी दिए।
विज्ञापन
विज्ञापन

38 को लगी कॉवाक्सिन, 1869 को कोविशील्ड
पहली बार शहर में दो कंपनियों की वैक्सीन लगाई गई। इसमें राष्ट्रीय जालमा कुष्ठ एवं अन्य माइक्रोबैक्टीरियल संस्थान में कोवाक्सिन कंपनी की वैक्सीन लगी, यहां पर 38 कर्मचारियों को टीका लगाया गया। बाकी के 1869 कर्मचारियों को कोविशील्ड कंपनी का टीका लगा।

तकनीकी दिक्कत : 120 कर्मचारियों को नहीं गया मैसेज
शुक्रवार के लिए 26 बूथों पर 3800 स्वास्थ्य कर्मचारियों को चयनित किया गया था। लेकिन तकनीकी दिक्कतों के कारण 120 कर्मचारियों को मैसेज नहीं पहुंच पाया। इस कारण इनको अगले सूची में शामिल किया जाएगा। टीकाकरण प्रभारी ने बताया कि छूटे हुए कर्मचारियों को 28 जनवरी को मौका दिया जाएगा।

3692 को टीकाकरण के लिए बुलाया गया, इसमें से 1907 ने वैक्सीन लगवा ली है। बचे हुए कर्मचारियों को 28 और 29 जनवरी के टीकाकरण में मौका दिया जाएगा। डॉ. आरसी  पांडेय, सीएमओ

बूथों पर टीकाकरण तय समय पर शुरू हो गया। किसी भी लाभार्थी की हालत खराब होने की शिकायत नहीं मिली है। इनको हेल्प लाइन नंबर भी दिया, बूथ प्रभारी इनसे फोन कर सेहत का हाल भी जानेंगे। डॉ. संजीव वर्मन, जिला टीकाकरण प्रभारी
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed