फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Corona vaccine: 600 Person Will Vaccination At Booth

कोरोना वैक्सीन: पहले दिन छह बूथों पर 600 कर्मचारियों को लगेगी वैक्सीन, यह होगी व्यवस्था

Fri, 15 Jan 2021 08:39 AM IST
Abhishek Saxena न्यूज डेस्क, अमर उजाला,आगरा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला,आगरा Published by: Abhishek Saxena Updated Fri, 15 Jan 2021 08:39 AM IST
सार

यह हैं छह बूथ
  •  एसएन मेडिकल कॉलेज
  •  जिला अस्पताल
  •  महिला जिला अस्पताल
  •  पुष्पांजलि हॉस्पिटल
  •  एत्मादपुर सीएचसी
  •  खंदौली सीएचसी

विज्ञापन
Corona vaccine: 600 Person Will Vaccination At Booth
कोरोना वैक्सीन - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

पहले चरण के पहले दिन छह बूथों पर कोरोना वायरस की वैक्सीन लगाई जाएगी। यह तीसरी बार है, जब संख्या में बदलाव किया गया है। प्रत्येक बूथ पर 100-100 कर्मचारियों को टीका लगेगा। इसके लिए शहर में चार और देहात में दो बूथ बनाए गए हैं। पहले चरण के टीके के लिए 18901 स्वास्थ्य कर्मचारी तय किए हैं।
विज्ञापन


इनके टीकाकरण के लिए 68 बूथ बनाए गए थे। पहले दिन 6800 कर्मचारियों को टीका लगना था। 10 जनवरी को इसमें बदलाव करते हुए 16 बूथ तय कर दिए। गुरुवार को वैक्सीन आने के बाद सरकार ने एक बार फिर बूथों की संख्या कम कर दी, अब छह बूथ पर टीकाकरण होगा। इन छह बूथों पर 600 कर्मचारियों का टीकाकरण होगा। टीकाकरण सुबह 10 से शाम पांच बजे तक चलेगा।
विज्ञापन


बूथों पर व्यवस्था
सत्यापन:
16 जनवरी को एक घंटे पहले टीका लगवाने वाले कर्मचारी बूथ पर बुलाए गए हैं। टीकाकरण सूची से उसके नाम का मिलान होगा, फिर पोर्टल से कर्मचारी की सूची का सत्यापन कर कर्मचारी को टीकाकरण कक्ष में भेजा जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन


टीकाकरण: नर्सिंग स्टाफ कर्मचारी को टीका लगाएगी, कंप्यूटर ऑपरेशनल पोर्टल पर काले बटन के आगे क्लिक करेंगे, जिसका रंग पीला हो जाएगा। कार्ड उपलब्ध दिया जाएगा, जिस पर वैक्सीन का नाम, बैच नंबर दर्ज होगा।

निगरानी: 30 मिनट निगरानी कक्ष में रहना होगा। चक्कर आना, घबराहट, बेचैनी जैसी समस्या होने पर चिकित्सक जांच कर दवाएं देंगे।  हालत बिगड़ने पर कर्मचारी को एसएन मेडिकल कॉलेज में रेफर किया जाएगा।
 

पाबंदी: गर्भवती कर्मचारियों को अभी नहीं लगेगी वैक्सीन
स्वास्थ्य कर्मचारियों में अगर कोई महिला गर्भवती है तो उसे फिलहाल टीका नहीं लगाया जाएगा। अस्पताल में भर्ती कर्मचारी को ठीक होने के बाद टीका लगाया जाएगा। टीकाकरण प्रभारी डॉ. संजीव वर्मन ने बताया कि गर्भवती महिलाओं पर कंपनी अभी प्रशिक्षण कर रही है। इस कारण टीके में उसको शामिल नहीं किया गया है।

प्रक्रिया: 10 मिनट पहले होगी थर्मल स्क्रीनिंग
सत्यापन कार्य शुरू होने से 10 मिनट पहले कर्मचारियों की थर्मल स्क्रीनिंग कर इनका तापमान जांचा जाएगा। 37 डिग्री सेल्सियस से अधिक तापमान होने पर उनको अलग कक्ष में रोका जाएगा। दोबार से फिर पारा मापने पर सामान्य आता है, तभी उसका टीकाकरण कराया जाएगा, दोबारा जांच में भी उसका पारा अधिक रहता है, तो उसे इलाज के लिए भेजा जाएगा।

जोंस मिल प्रकरणः विकास प्राधिकरण की मानचित्र रिपोर्ट से खुलासा, कब्जेदारों ने नहीं दिखाया कोई रिकॉर्ड


प्रबंध: सोमवार-शुक्रवार को होगा टीकाकरण
टीकाकरण की शुरूआत भले ही शनिवार को हो रही है। लेकिन आगे यह सप्ताह में दो दिन ही चलेगा। इसके लिए सोमवार और शुक्रवार दिन तय किए हैं। इसमें तय बूथों पर सुबह दस से शाम पांच बजे तक टीकाकरण किया जाएगा। 

एहतियात: पहली के बाद दूसरी डोज को रखा जाएगा रिजर्व
पहले दिन 600 कर्मचारियों को टीका लगने के बाद दूसरी डोज 28वें दिन लगाई जाएगी। इन कर्मचारियों के लिए वैक्सीन को इन्हीं 26,280 डोज में से रिजर्व रखा जाएगा। अगर वैक्सीन की आपूर्ति होने में कोई दिक्कत आए तो इन कर्मचारियों का डोज कोर्स अधूरा न रह जाए।

पोर्टल पर फीडिंग के लिए आधार कार्ड नंबर की भी फीडिंग की जाएगी। इससे कर्मचारी के लिए दूसरी डोज को सुरक्षित रखा जा सकेगा। उसकी मॉनीटरिंग भी हो सकेगी। टीका लगाने के बाद आधार कार्ड संख्या दर्ज करते हुए व्यक्ति को कार्ड दिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed