{"_id":"5ff2d3e08ebc3e3f61126f54","slug":"corona-vaccination-vaccine-rehearsal-in-sn-medical-college-agra-at-tuesday","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"Corona Vaccination: 150 स्वास्थ्य कर्मचारियों को लगेगा टीका, पूर्वाभ्यास के लिए बाल रोग विभाग में बने विशेष कमरे","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Corona Vaccination: 150 स्वास्थ्य कर्मचारियों को लगेगा टीका, पूर्वाभ्यास के लिए बाल रोग विभाग में बने विशेष कमरे
Mon, 04 Jan 2021 02:11 PM IST
Abhishek Saxena
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आगरा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आगरा
Published by: Abhishek Saxena
Updated Mon, 04 Jan 2021 02:11 PM IST
विज्ञापन
एसएन का बाल रोग विभाग, जहां होगा कोरोना वैक्सीन लगाने का पूर्वाभ्यास
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
आगरा के एसएन मेडिकल कॉलेज में पांच जनवरी को कोरोना वायरस की वैक्सीन के लिए पूर्वाभ्यास के लिए बाल रोग विभाग में बने आइसोलेशन वार्ड में व्यवस्था की गई है। यहां पर तीन कक्ष बनाए गए हैं। प्राचार्य और अन्य विभागों के अध्यक्षों ने दोपहर में सेंटर का निरीक्षण कर व्यवस्थाएं देखी हैं।
प्राचार्य डॉ. संजय काला ने बताया कि मंगलवार को सुबह नौ बजे से कोरोना वायरस की वैक्सीन के लिए पूर्वाभ्यास किया जाएगा। सीएमओ डॉ. आरसी पांडे ने बताया कि शहर में एसएन कॉलेज, पुष्पाजंलि हॉस्पिटल, नारायच स्वास्थ्य केंद्र और देहात में अछनेरा, खंदौली और बरौली अहीर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पर बूथ बनाए गए हैं। 150 स्वास्थ्य कर्मचारियों पर टीका लगाने का पूर्वाभ्यास होगा।
कोरोना काल में मुरझाई गेंदा के फूलों की बगिया, 15 साल बाद बदली फसल, 40 बीघा में किया आलू

फरवरी तक चिकित्सक और टीकाकर्मियों के अवकाश निरस्त
कोरोना के टीकाकरण को देखते हुए शासन के निर्देश पर स्वास्थ्य विभाग के चिकित्सक और टीकाकरण में शामिल अन्य स्वास्थ्य कर्मचारियों के दो महीने तक अवकाश निरस्त कर दिए हैं। दरअसल, पहले चरण में 18,901 स्वास्थ्य कर्मचारियों को टीका लगेगा। इसके बाद दूसरे चरण का टीका लगेगा। इस कारण इन सभी स्टाफ को फरवरी तक अवकाश नहीं दिया जाएगा।
बूथों पर आइसबॉक्स में रखकर भेजी जाएंगी वैक्सीन
सीएमओ कार्यालय में बने वैक्सीन डिपो में चार आइस लाइंड रेफ्रिजरेटर (आईएलआर) स्थापित किए गए हैं। संभावना है कि -2 से -आठ डिग्री सेल्सियस तापमान पर वैक्सीन सुरक्षित रखी जाएंगी। वैसे -86 डिग्री सेल्सियस तक के डीप फ्रीजर हैं। वैक्सीन डिपो से आइस बॉक्स में वैक्सीन बूथ तक पहुंचाई जाएंगी।
पूर्वाभ्यास में सबकुछ होगा बस वैक्सीन नहीं लगेगी
सीएमओ डॉ. आरसपी पांडेय ने बताया कि टीकाकरण का पूर्वाभ्यास वास्तविक टीकाकरण के तरीके से होगा, सिर्फ वैक्सीन नहीं लगेगी। चिकित्सक समेत अन्य स्टाफ के अवकाश भी निरस्त कर दिए हैं, वैसे कोरोना के कारण स्टाफ दस महीने से छुट्टी पर नहीं गया है।