{"_id":"604f222f8ebc3ec4965b2a41","slug":"corona-vaccination-on-110-booths-in-agra","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"जोश में बुजुर्ग: 15 दिन में 18727 बुजुर्गों ने लगवाया टीका, दूसरी डोज 15 अप्रैल को","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जोश में बुजुर्ग: 15 दिन में 18727 बुजुर्गों ने लगवाया टीका, दूसरी डोज 15 अप्रैल को
Mon, 15 Mar 2021 02:30 PM IST
मुकेश कुमार
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आगरा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आगरा
Published by: मुकेश कुमार
Updated Mon, 15 Mar 2021 02:30 PM IST
विज्ञापन
कोरोना टीकाकरण
- फोटो : पीटीआई (फाइल)
कोरोना वायरस का टीका लगवाने के लिए बुजुर्गों में उत्साह है। 15 दिन में 18727 बुजुर्गों ने टीका लगवाया है। सोमवार को भी 110 बूथों पर तीन हजार ने टीका लगवाया। जिला टीकाकरण प्रभारी डॉ. संजीव वर्मन ने बताया कि एक मार्च से बुजुर्गों और 45 साल से अधिक उम्र के बीमार 18727 लोगों ने वैक्सीन की पहली डोज लगवाई है।
विज्ञापन
देहात में टीकाकरण बढ़ाने के लिए एएनएम, आशा, ग्राम प्रधानों का भी सहयोग लिया जा रहा है। सोमवार को 110 बूथों पर तीन हजार ने पहली डोज और 800 स्वास्थ्यकर्मी-फ्रंटलाइन कर्मचारियों ने दूसरी डोज लगवाई है।
विज्ञापन
संक्रमण से बचाने को बाबूजी-माताजी को लगवाएं टीका
- कोरोना वायरस का खतरा अभी टला नहीं है, ऐसे में डॉक्टरों ने लोगों से अपील की है कि बाबूूजी-माताजी को टीका लगवाएं, इससे ही संक्रमण से बचाव होगा।
Trending Videos
यह बोले चिकित्सक:
- अपने बुजुर्गों का टीकाकरण कराना जिम्मेदारी है। संक्रमण की दूसरी लहर का खतरा है। इससे बचने के लिए वैक्सीन ही सबसे आसान उपाय है। डॉ. आरसी पांडेय, सीएमओ
- महाराष्ट्र समेत अन्य राज्यों में संक्रमण की दर बढ़ रही है। अब वैक्सीन आ चुकी है तो लोग अपने बुजुर्गों के टीकाकरण कराने में सुस्ती न बरतें। डॉ. संजय काला, प्राचार्य
- बुजुर्गों में संक्रमण होने पर जान का खतरा अधिक रहता है, ऐेसे में लोग अपनी जिम्मेदारी समझें और बूथ पर लाकर टीका जरूर करवाएं। डॉ. शैलेंद्र चौधरी, टीकाकरण प्रभारी, एसएन
वैक्सीन की 1.50 लाख डोज का भंडारण
इस महीने 1.11 लाख बुजुर्ग और बीमार लोगों को टीका लगना है। इसके लिए वैक्सीन की 1.50 लाख डोज उपलब्ध हो गई हैं। इन डोज को बूथों पर स्टॉक करने के साथ जिला वैक्सीन भंडार में रखा गया है।
सुबह नौ से शाम पांच बजे तक टीका लगवाएं
सीएमओ डॉ. आरसी पांडेय ने कहा कि सरकारी बूथों पर रोजाना सुबह नौ बजे से शाम पांच बजे तक टीका लगवा सकते हैं। निजी अस्पतालों में 250 रुपये देकर वैक्सीन लगवाई जा सकती है।