फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   corona vaccination, children health program influenced

अमर उजाला अभियान स्वास्थ्य कोरोना के चलते सवा साल बाद बच्चों को मिली पोलियो की खुराक

Sun, 03 Apr 2022 12:16 AM IST
Agra Bureau आगरा ब्यूरो
Updated Sun, 03 Apr 2022 12:16 AM IST
विज्ञापन
corona vaccination, children health program influenced
कासगंज। कोरोना के चलते बच्चों का सुरक्षा चक्र प्रभावित हो गया है। सवा साल बाद जहां बच्चों को पोलियो रोधी खुराक मिल पाई। वहीं, गर्भवती महिलाओं और बच्चों के लिए लगने वाले नियमित टीकाकरण पर भी इसका असर पड़ा। अब जबकि विभाग द्वारा पोलियो अभियान और मिशन इंद्रधनुश चलाया तो इसका असर कोरोना टीकाकरण पर देखा गया।
विज्ञापन

स्वास्थ्य विभाग द्वारा 0 से 5 साल तक के बच्चों को पोलियो से बचाने के लिए प्रतिवर्ष ही कई चक्र चलाकर दवा पिलाई जाती है। तो वहीं दो साल तक के बच्चों और गर्भवती महिलाओं को नियमित टीकाकरण किया जाता है, जिससे बच्चे व महिलाएं जानलेवा बीमारियों की चपेट में आने से बच सकें। कोरोना ने इन दोनों टीकाकरण अभियान को काफी प्रभावित किया है। कोरोना के चलते जहां कर्मी जांच में लगे हुए हैं। वहीं, कोरोना सक्रमित निकलने वाले व्यक्ति को आइसोलेट करने आदि में भी स्वास्थ्य कर्मियों को लगाया जाता है। कोरोना के असर से बच्चों और गर्भवती महिलाओं के सुरक्षा चक्र को काफी प्रभावित किया है। जनवरी 2021 में पोलियो का अभियान चलाया गया। इसके बाद कोरोना के चलते यह अभियान बाधित हो गया। सवा साल तक बच्चे पोलियो की खुराक पीने से वंचित रह गए। इन बच्चों के लिए 20 मार्च 2022 से अभियान चलाकर पोलियो की खुराक पिलाई गई। वहीं, नियमित टीकाकरण से वंचित बच्चों को प्रतिरक्षित करने के लिए 6 मार्च से मिशन इंद्र धनुष चलाया गया। जब इन दोनों अभियानों को चलाया गया तो इसके कोरोना टीकाकरण प्रभावित हो गया। विभाग को सत्रों की संख्या घटनी पड़ी।
विज्ञापन

बड़ी संख्या में बच्चे रह गए पोलियो रोधी खुराक पीने से वंचित
कासगंज। पोलियो अभियान के दौरान 5 साल तक के बच्चों को खुराक पिलाई जाती है। सवा साल तक अभियान बाधित रहने से जिन बच्चों की आयु इस अवधि में पांच साल से ऊपर हो गई, उनको अभियान के दौरान पोलियो की खुराक नहीं पिलाई गई।
विज्ञापन
विज्ञापन

मिशन इंद्रधनुष को बच्चों के कोरोना टीकाकरण पर पड़ेगा असर
कासगंज। स्वास्थ्य विभाग चार मार्च से मिशन इंद्रधनुश का दूसरा चरण शुरू करने जा रहा है। इस समय 12 से 14 साल तक के बच्चों का कोरोना टीकाकरण अभियान चल रहा है। इसके साथ ही अन्य लोगों का भी कोरोना टीकाकरण हो रहा है। कोरोना टीकाकरण की जिम्मेदारी एएनएम पर है। मिशन इंद्रधनुश शुरू होने पर एएनएम बच्चों और गर्भवती महिलाओं को नियमित टीका लगाएगी। ऐसे में आठ दिन तक कोरोना टीकाकरण प्रभावित होगा।

308029 बच्चों को सवा साल बाद मिली पोलियो खुराक
13976 बच्चों को मिशन इंद्रधनुश चलाकर किया जा रहा प्रतिरक्षित
4897 गर्भवती के लिए भी चल रहा मिशन इंद्र धनुष
टीकाकरण की जिम्मेदारी एएनएम पर रहती है। एक टीकाकरण अभियान के चलने पर दूसरे अभियान पर असर पड़ता है। जिला में पर्याप्त संख्या में एएनएम भी नहीं है। - डॉ. अंजुश, जिला प्रतिरक्षण अधिकारी
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed