फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   corona updates today 11 new patients of covid reported in agra

आगरा में कोरोना के सक्रिय मरीज हुए 66: लगातार बढ़ रहा संक्रमण, 24 घंटे में 11 नए संक्रमित मिले

Thu, 28 Apr 2022 03:41 PM IST
मुकेश कुमार अमर उजाला नेटवर्क, आगरा
अमर उजाला नेटवर्क, आगरा Published by: मुकेश कुमार Updated Thu, 28 Apr 2022 03:41 PM IST
सार

आगरा में आठ दिनों में कोरोना संक्रमण के 75 मरीज मिल चुके हैं। इस दौरान कुछ मरीज स्वस्थ भी हुए हैं। वर्तमान में सक्रिय मरीजों की संख्या 66 है।  

विज्ञापन
corona updates today 11 new patients of covid reported in agra
कोरोना जांच (सांकेतिक तस्वीर) - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

आगरा में कोरोना संक्रमण के नए मरीज मिलने का सिलसिला जारी है। प्रशासन की ओर से गुरुवार को जारी रिपोर्ट के अनुसार बीते 24 घंटे में 2259 लोगों की जांच में 11 संक्रमित मिले हैं। चार मरीज स्वस्थ भी हुए हैं। अब सक्रिय मरीजों की संख्या 66 हो गई। इससे पूर्व बुधवार को 18 नए मरीज मिले थे। आगरा मंडल के कमिश्नर की पत्नी, उनकी आठ वर्षीय पुत्री के अलावा पूर्व भाजपा सांसद के पुत्र भी संक्रमित पाए गए थे।  

विज्ञापन


जिले में 21 से 28 अप्रैल तक आठ दिनों में 75 मरीज मिल चुके हैं। 3 मार्च 2020 को आगरा में पहला मरीज मिला था। अब तक कुल 36256 मरीज मिल चुके हैं। इनमें 465 मरीजों की मौत हो चुकी है। 35725 लोग ठीक हो चुके हैं। कोरोना वायरस की चौथी लहर दस्तक दे चुकी है, उसके बाद भी एसएन मेडिकल कॉलेज सहित सरकारी अस्पतालों में नियमों की अनदेखी हो रही है। बाजारों में भी ज्यादातर लोग बिना मास्क लगाए घूम रहे हैं।  

विज्ञापन

अस्पतालों में हो रही नियमों की अनदेखी

एसएन इमरजेंसी, ओपीडी और वार्ड में बोर्ड पर रोजाना 3500 से अधिक मरीज और तीमारदार आ रहे हैं। कोरोना की पहली लहर से ही बिना मास्क के प्रवेश पर सख्ती की, लेकिन संक्रमण कम होने के बाद से बोर्ड तक ही नियम रह गए। अब संक्रमण के नए मरीज मिल रहे हैं और स्वयं चिकित्सक भी नियमों की सख्ती से पालन की कह रहे हैं। प्रमुख अधीक्षक डॉ. बृजेश शर्मा ने बताया कि गार्ड को प्रवेश द्वार पर सख्ती बरतने के निर्देश दे दिए हैं, बिना मास्क के किसी को प्रवेश नहीं करने दें। स्क्रीनिंग की व्यवस्था भी कराई जाती है।

विज्ञापन
विज्ञापन

दयालबाग, कमला नगर नए हॉटस्पॉट

दयालबाग और कमला नगर नए हॉटस्पॉट बन गए हैं। दोनों क्षेत्रों में 15 से अधिक सक्रिय मरीज हैं। इनके अलावा सिकंदरा, शाहगंज, विजय नगर, जीवनीमंडी, मोतीलाल नेहरू रोड भी कोरोना के मरीज मिल चुके हैं। संक्रमण नियंत्रण के लिए पहले की तरह कन्टेन्मेंट जोन व्यवस्था खत्म हो गई है। संक्रमित के संपर्क में आए लोग घर के बाहर घूम रहे हैं। स्वास्थ्य विभाग ने लोगों से एहतियात बरतने की अपील की है। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed