{"_id":"5eda5f64c7345e3ac720170f","slug":"corona-updates-police-negligence-in-hotspot-areas-of-agra","type":"story","status":"publish","title_hn":"लापरवाही: आगरा के हॉटस्पॉट क्षेत्रों में पुलिस की ढिलाई, बेरोक-टोक आ-जा रहे लोग","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
लापरवाही: आगरा के हॉटस्पॉट क्षेत्रों में पुलिस की ढिलाई, बेरोक-टोक आ-जा रहे लोग
Sat, 06 Jun 2020 12:36 AM IST
मुकेश कुमार
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आगरा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आगरा
Published by: मुकेश कुमार
Updated Sat, 06 Jun 2020 12:36 AM IST
सार
- रामनगर पुलिया से लेकर पृथ्वीनाथ फाटक तक निकले थे 20 से अधिक संक्रमित
विज्ञापन
हॉटस्पाट क्षेत्र रामनगर की पुलिया
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
आगरा के शाहगंज क्षेत्र के रामनगर पुलिया से लेकर पृथ्वीनाथ फाटक तक 20 से अधिक संक्रमित निकले थे। इनको आइसोलेट कर पूरे क्षेत्र को हॉटस्पॉट बनाया गया। लेकिन, 15 दिन बाद ही पुलिस की ढिलाई से हॉटस्पॉट में लोगों की आवाजाही हो रही है। दिन के समय बड़ी संख्या में लोग वाहनों से निकल रहे हैं। फलों की ठेल तक लग रहीं हैं।
विज्ञापन
14 दिन पहले रामनगर पुलिया क्षेत्र में 10 और केदार नगर में 10 केस निकले थे। इसके साथ ही पृथ्वीनाथ फाटक पर भी बड़ी संख्या में संक्रमित मिले थे। इस कारण रामनगर पुलिया से लेकर पृथ्वीनाथ फाटक तक हॉटस्पॉट बनाया गया है।
विज्ञापन
लॉकडाउन खत्म होने के बाद भी क्षेत्र के बाजार बंद हैं। रास्तों पर बैरियर भी लगाए गए हैं, पुलिस भी तैनात रहती है। इसके बावजूद यहां लोगों का आवागमन हो रहा है। थाना प्रभारी निरीक्षक ने बताया कि अभी क्षेत्र हॉटस्पॉट में है।
विज्ञापन
एसएसपी और डीएम ने किया निरीक्षण
डीएम पीएन सिंह और एसएसपी बबलू कुमार ने शुक्रवार को शाहगंज क्षेत्र के हॉटस्पॉट का निरीक्षण किया। इस दौरान व्यवस्थाओं के संबंध में जानकारी ली। दोनों अधिकारी शाहगंज बाजार, पृथ्वीनाथ फाटक, केदार नगर, रामनगर पुलिया पहुंचे। यहां उन्हें सब कुछ सामान्य मिला।