{"_id":"5fc2481c8ebc3e9c055bd9eb","slug":"corona-updates-76-new-cases-of-covid-reported-in-agra","type":"story","status":"publish","title_hn":"Corona in Agra: ताजनगरी में 76 नए मरीज और मिले, सक्रिय मामलों की संख्या 700 पार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Corona in Agra: ताजनगरी में 76 नए मरीज और मिले, सक्रिय मामलों की संख्या 700 पार
Sun, 29 Nov 2020 08:47 AM IST
मुकेश कुमार
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आगरा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आगरा
Published by: मुकेश कुमार
Updated Sun, 29 Nov 2020 08:47 AM IST
विज्ञापन
आगरा में कोरोना वायरस
- फोटो : अमर उजाला
आगरा में कोरोना वायरस का खतरा कम नहीं हो रहा है। पिछले एक सप्ताह से रोज 50 से अधिक नए मरीज मिल रहे हैं। शनिवार को दिनभर में 76 लोग संक्रमित पाए गए। इससे पूर्व शुक्रवार को 97 नए मरीज मिले थे। जिले में कुल संक्रमितों का आंकड़ा 9098 पर पहुंच गया है।
विज्ञापन
जिलाधिकारी प्रभु एन. सिंह के अनुसार जिले में कुल संक्रमितों का आंकड़ा 9098 पर पहुंच गया है। इनमें 8221 मरीज ठीक हो चुके हैं। 164 मरीजों की मौत हो चुकी है। 713 मरीजों का उपचार चल रहा है। पूरे जिले में 3.42 लाख से ज्यादा लोगों की कोरोना जांच कराई जा चुकी है।
विज्ञापन