फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Corona Update 80 new infected including eight members of two families in agra

Corona Update: दो परिवारों के आठ सदस्यों सहित 80 नए संक्रमित, 24 घंटे में सात गुना बढ़ी संक्रमण की रफ्तार

Fri, 19 Aug 2022 10:03 AM IST
धीरेन्द्र सिंह अमर उजाला ब्यूरो, आगरा
अमर उजाला ब्यूरो, आगरा Published by: धीरेन्द्र सिंह Updated Fri, 19 Aug 2022 10:03 AM IST
सार

पिछले 24 घंटे में संक्रमण की रफ्तार सात गुना अधिक है। बृहस्पतिवार को 1903 लोगों की रिपोर्ट आई। प्रत्येक 23 मरीजों की जांच में एक संक्रमित निकल रहा है। संक्रमण की रोकथाम के इंतजाम ध्वस्त हैं। 

विज्ञापन
Corona Update 80 new infected including eight members of two families in agra
कोरोना जांच करता स्वास्थ्यकर्मी - फोटो : amar ujala

विस्तार

आगरा में रक्षाबंधन व स्वतंत्रता दिवस पर बरती गई लापरवाही से हालात बिगड़ रहे हैं। बृहस्पतिवार को 24 घंटे में कोरोना के रिकॉर्ड 80 नए संक्रमित मिले हैं। इनमें सिकंदरा के दो परिवारों में चार-चार सदस्य हैं। एत्मादपुर में सात मरीज मिले हैं। 80 मरीजों में 38 शहरी और 32 ग्रामीण इलाकों में संक्रमित हैं।

विज्ञापन


पिछले 24 घंटे में संक्रमण की रफ्तार सात गुना अधिक है। बृहस्पतिवार को 1903 लोगों की रिपोर्ट आई। प्रत्येक 23 मरीजों की जांच में एक संक्रमित निकल रहा है। संक्रमण की रोकथाम के इंतजाम ध्वस्त हैं। मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ. अरुण कुमार श्रीवास्तव ने बताया कि सिकंदरा में दो परिवारों के आठ सदस्यों की रिपोर्ट पॉजिटिव आई है। 18 वर्ष से कम आयु के नौ, 18 से 45 वर्ष के 52 और 45 से 60 वर्ष आयु के 12 संक्रमित मिले हैं। सात मरीज ऐसे हैं जिनकी उम्र 60 वर्ष से अधिक है। करीब तीन महीने बाद एक दिन में इतने मरीज मिले हैं। इनमें 10 मरीज इटावा, हाथरस, आंबेडकर नगर के अलावा गैर राज्यों बिहार, आंध्र प्रदेश, महाराष्ट्र, हरियाणा व पंजाब के शामिल हैं।

विज्ञापन

मंदिरों में मास्क लगाना अनिवार्य

सीएमओ डॉ. अरुण कुमार श्रीवास्तव ने बढ़ते संक्रमण को लेकर अपील जारी की है। उन्होंने कहा है कि जन्माष्टमी पर मंदिरों में बिना मास्क प्रवेश न दिया जाए। श्रद्धालुओं के लिए मास्क पहनना अनिवार्य है। मंदिर प्रबंधन के लोग यह सुनिश्चित कराएं। लक्षण प्रतीत होने पर जांच कराएं। आकस्मिक स्थिति में स्वास्थ्य कंट्रोल रूम 0562-2600412 व 9458569043 पर संपर्क किया जा सकता है।

विज्ञापन
विज्ञापन

ऐसे करें बचाव

- घर से बाहर निकलते समय मास्क जरूर पहनें।
- बुजुर्ग, बच्चे व बीमार मरीज घर में ही रहें।
- बार-बार अपने हाथों को साबुन से धोते रहें।
- सार्वजनिक व भीड़ वाले इलाकों में न जाएं।
- लक्षण प्रतीत होने पर कोविड की जांच कराएं।

  फैक्ट फाइल...

- 118 सक्रिय मरीज हैं जिले में।
- 466 कुल मरीजों की मौत हो चुकी है।
- 36,949 कुल संक्रमित मिल चुके हैं।
- 36,365 कुल मरीज ठीक हो चुके हैं।
- 28.22 लाख लोगों की जांच हो चुकी है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed