{"_id":"5ef6e1e78ebc3e42ce0b62dd","slug":"corona-time-marriage-registrations-reduced","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"अनलॉक 1.0: शादियां शुरू हुई लेकिन कोरोना महामारी ने लगाया विवाह पंजीकरण में 'लॉकडाउन'","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अनलॉक 1.0: शादियां शुरू हुई लेकिन कोरोना महामारी ने लगाया विवाह पंजीकरण में 'लॉकडाउन'
Sat, 27 Jun 2020 11:38 AM IST
Abhishek Saxena
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आगरा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आगरा
Published by: Abhishek Saxena
Updated Sat, 27 Jun 2020 11:38 AM IST
सार
लॉकडाउन से पहले 1 से 19 मार्च तक- 151 पंजीकरण
अनलॉक में 8 से 23 जून तक- 60 पंजीकरण
विज्ञापन
प्रतीकात्मक तस्वीर
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
अनलॉक में शादी के पंजीकरण घट गए हैं। लॉकडाउन से पहले मार्च में जहां 151 शादियां पंजीकृत हुईं, वहीं अनलॉक के बाद पांचों उप निबंधक दफ्तरों में सिर्फ 60 शादियां रजिस्टर हो सकी हैं।
सदर तहसील में पांच उप निबंधक दफ्तर हैं। आठ जून से यहां बैनामा व पंजीकरण कार्य शुरू हो चुका है। लेकिन शादी पंजीकरण कराने वालों में 60 प्रतिशत की कमी आई है। सदर तहसील के अधिवक्ता एसपी सिंह धाकरे ने कहा कि लॉकडाउन में शादियां नहीं हुई। इस वजह से पंजीकरण कम हुए हैं। उन्होंने कहा कि जनवरी-फरवरी में जो शादियां हुई थी, उनके पंजीकरण मार्च में लोगों ने करा लिए थे।
आगराः किशोर की सिर कुचलकर बेरहमी से हत्या, लाश मिलने से मची सनसनी
विज्ञापन
पासपोर्ट वाले कराते हैं पंजीकरण
उप महानिरीक्षक स्टांप एमके सक्सेना ने कहा कि शादी का पंजीकरण सभी के लिए अनिवार्य है। लेकिन जिन्हें पासपोर्ट बनवाना होता है ऐसे लोग पंजीकरण के लिए अधिक आवेदन करते हैं। 100 रुपये के स्टांप पर शपथ पत्र देकर शादी के पंजीकरण के लिए ऑनलाइन आवेदन किया जाता है।

Trending Videos
ये रहा रजिस्ट्रेशन का हाल
दफ्तर - 1 से 19 मार्च तक - 8 से 23 जून तक
उप निबंधक प्रथम - 54 - 15
उप निबंधक द्वि तीय - 50 - 22
उप निबंधक तृतीय - 17 - 12
उप निबंधक चतुर्थ - 16 - 09
उप निबंधक पंचम - 14 - 02
दफ्तर - 1 से 19 मार्च तक - 8 से 23 जून तक
उप निबंधक प्रथम - 54 - 15
उप निबंधक द्वि तीय - 50 - 22
उप निबंधक तृतीय - 17 - 12
उप निबंधक चतुर्थ - 16 - 09
उप निबंधक पंचम - 14 - 02