फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Corona speed not stopping in district, 264 infected

जिले में नहीं थम रहीं कोरोना की रफ्तार, 264 संक्रमित और मिले

Mon, 26 Apr 2021 10:25 PM IST
Agra Bureau आगरा ब्यूरो
Updated Mon, 26 Apr 2021 10:25 PM IST
विज्ञापन
Corona speed not stopping in district, 264 infected
जिला अस्पताल में कोरोना की जांच कराने के लिए लगी लाइन - फोटो : MAINPURI
मैनपुरी। जिले में कोरोना संक्रमितों की संख्या लगातार बढ़ रही है। पिछले 24 घंटे में जिले के अलग-अलग क्षेत्रों में 264 कोरोना संक्रमित मिले। इसके साथ ही जिले में कोरोना संक्रमितों की संख्या बढ़कर 6502 पहुंच गई है। जिले में कोरोना संक्रमण से अब तक 3860 लोग ठीक हो चुके हैं, जबकि 120 लोगों की मौत हो चुकी है। जिले में एक्टिव केस की संख्या बढ़कर 2522 पहुंच गई है। 26 लोगों को गंभीर हालत में कोविड अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
विज्ञापन

जिले में स्वास्थ्य विभाग द्वारा कराई गई जांचों के दौरान पिछले 24 घंटे में जिले के अलग-अलग क्षेत्रों में 264 कोरोना संक्रमित मिले। 26 लोगों को गंभीर हालत में कोविड अस्पताल में भर्ती कराया गया जबकि शेष को होम आइसोलेट किया गया है। सीएमओ ने संक्रमितों के संपर्क में आने वालों की जांच कराने के आदेश दिए हैं। वहीं होम आइसोलेट लोगों को घर पर ही उपचार देने के लिए क्षेत्रीय प्रभारी चिकित्साधिकारी को निर्देशित किया है। कोरोना संक्रमण से बचाव के लिए सीएमओ ने जिले के लोगों से कोविड-19 की गाइड लाइन का पालन करने और जरा भी लक्षण दिखने पर जांच कराने की अपील की है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed