{"_id":"61e317e9425af9682b7140a7","slug":"corona-s-third-wave-dominates-two-month-old-girl-admitted-in-saifai-dies-mainpuri-news-agr5213778149","type":"story","status":"publish","title_hn":"कोरोना की तीसरी लहर हावी, सैफई में भर्ती दो माह की बच्ची की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कोरोना की तीसरी लहर हावी, सैफई में भर्ती दो माह की बच्ची की मौत
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मैनपुरी। जिले में कोरोना की तीसरी लहर तेजी के साथ बढ़ रही है। शनिवार को कोरोना की तीसरी लहर से जिले में पहली मौत हो गई। मेडिकल कॉलेज सैफई में भर्ती भांवत निवासी दो माह की बच्ची की उपचार के दौरान मौत हुई। वहीं जिला अस्पताल के सीएमएस, औषधि निरीक्षक, एमओआईसी जागीर सहित शनिवार को जिले में 117 नए संक्रमित मिले। इसके साथ ही जिले में कोरोना के एक्टिव केसों की संख्या बढ़कर 647 पहुंच गई है। 12 लोग कोरोना से शनिवार को ठीक भी हुए हैं।
जिले में कोरोना की तीसरी लहर तेजी के साथ बढ़ रही है। पिछले पांच दिनों से जिले में लगातार सौ से अधिक कोरोना संक्रमित प्रतिदिन मिल रहे हैं। कोरोना की तीसरी लहर को लेकर जो खतरा था वह भी अब बढने लगा है। भांवत सीएचसी क्षेत्र के गांव भांवत निवासी दो माह की बच्ची को परिजनों ने 11 जनवरी को मेडिकल कॉलेज सैफई में भर्ती कराया था। शनिवार की सुबह मेडिकल कॉलेज सैफई में उपचार के दौरान बच्ची की मौत हो गई।
इसके अतिक्ति शनिवार को जिला अस्पताल के सीएमएस डॉ. अरविंद कुमार गर्ग, औषधि निरीक्षक उर्मिला अग्रवाल, सीएचसी भांवत के प्रभारी डॉ. अर्जुन सिंह सहित जिले में 117 नए कोरोना संक्रमित मिले। जिन्हें होम आइसोलेट किया गया है। सीएमओ डॉ. पीपी सिंह ने जिले के लोगों से कोरोना गाइड लाइन का पालन करने की अपील की है।
विज्ञापन
मेडिकल कॉलेज सैफई में भर्ती दो माह की बच्ची की कोरोना संक्रमण से मौत हुई है। बच्ची का उपचार सैफई में ही चला है, यहां उसकी कोई जानकारी नहीं थी। कोविड-19 की गाइड लाइन के अनुसार बच्ची का अंतिम संस्कार कराया गया है।
डॉ.पीपी सिंह, सीएमओ