फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Corona report of twenty six people came positive in Agra two were admitted to hospital

Agra Corona Update: कोरोना के 26 मरीज मिले, दो को अस्पताल में करना पड़ा भर्ती, एक माह में 154 संक्रमित मिले

Wed, 19 Apr 2023 11:28 AM IST
भूपेन्द्र सिंह अमर उजाला ब्यूरो, आगरा
अमर उजाला ब्यूरो, आगरा Published by: भूपेन्द्र सिंह Updated Wed, 19 Apr 2023 11:28 AM IST
सार

Agra Corona Update: आगरा में कोरोना के 26 मरीज और मिले हैं। इनमें से दो मरीजों को अस्पताल में भर्ती करना पड़ा है। बताते चलें कि यहां एक माह में 154 लोग संक्रमित मिल चुके हैं।

विज्ञापन
Corona report of twenty six people came positive in Agra two were admitted to hospital
आगरा में कोरोना के 26 मरीज और मिले... - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

उत्तर प्रदेश के आगरा में कोरोना केस लगातार बढ़ते जा रहे हैं। मंगलवार को कोरोना संक्रमण के 26 नए मामले सामने आए। इनमें से दो मरीजों को अस्पतालों में भर्ती कराना पड़ा। इससे पहले विशाखापत्तनम का एक मरीज ही भर्ती हुआ था।

विज्ञापन


जिले में 23 मार्च 2023 को कोरोना संक्रमण का पहला मामला सामने आया। एक माह के अंदर कोरोना संक्रमितों की संख्या 154 पहुंच गई है। मुख्य चिकित्साधिकारी डॉ. अरुण कुमार श्रीवास्तव ने बताया कि दो मरीज अस्पताल में भर्ती हैं। एक का एसएन मेडिकल कॉलेज और एक का निजी अस्पताल में उपचार चल रहा है।
विज्ञापन


निजी अस्पताल में भर्ती मरीज को भी एसएन मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया जाएगा। जो भी संक्रमित मिले हैं, उनके संपर्क में आने वाले लोगों की कोरोना की जांच कराई जाएगी। शहर के विभिन्न क्षेत्रों दयालबाग, सदरभट्टी, शाहगंज, कमला नगर, खंदारी, शहजादी मंडी, दयालबाग, शिवाजी नगर में कोरोना के मरीज मिले हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

एक ही परिवार के तीन लोग संक्रमित

कोरोना संक्रमण का प्रसार तेजी से हो रहा है। मरीजों के संपर्क में आने वाले भी संक्रमित हो रहे हैं। मंगलवार को एक ही परिवार के तीन सदस्यों में कोरोना की पुष्टि हुई। शहजादी मंडी के मुनरो रोड निवासी 10 वर्ष बच्ची, 40 वर्ष के पुरुष और 73 वर्ष के बुजुर्ग में कोरोना मिला। वहीं, वैभव वाटिका दयाल के एक ही परिवार के दो सदस्य 33 वर्ष के युवक और 68 की बुजुर्ग में भी कोरोना की पुष्टि हुई।

जिला अस्पताल के डॉक्टर भी संक्रमित

जिला अस्पताल के डॉक्टर में भी कोरोना संक्रमण की पुष्टि हुई है। इनकी उम्र 49 वर्ष है और यह नेत्र नर्सन हैं। जिला अस्पताल में दो महिला चिकित्सक पहले ही संक्रमित हो चुकी हैं। यह तीसरा मामला है।

यात्री व पर्यटन भी संक्रमित मिले

आगरा कैंट रेलवे स्टेशन पर लिए गए नमूने की जांच में जलेसर के रहने वाले 23 वर्ष के युवक के अलावा एक 16 वर्ष के युवक में कोरोना की पुष्टि हुई। वहीं, आगरा किला देखने पहुंची 23 वर्ष की युवती में भी कोरोना मिला है। संबंधित जिलों को संक्रमितों के संबंध में जानकारी दे दी गई है।

एक वर्ष से कम उम्र की बच्ची भी संक्रमित

एक वर्ष से कम उम्र की बच्ची भी संक्रमित हुई है। बच्ची, विकास सिकंदरा की सेक्टर नौ की रहने वाली है। वहीं, मुरलीबाग गेट, अदनबाग, दयालबाग की 84 वर्ष की बुजुर्ग में भी कोरोना की पुष्टि हुई है।

स्कूलों ने भेजे संदेश, मास्क जरूरी

कोरोना के बढ़ते हुए मामलों को देखते हुए स्कूलों ने सख्ती कर दी है। बच्चों और स्टाफ के लिए मास्क अनिवार्य कर दिया गया है। गायत्री पब्लिक स्कूल, मिल्टन पब्लिक स्कूल, सेंट पैट्रिक्स जूनियर कॉलेज व अन्य स्कूलों ने मास्क पहनने के साथ सैनिटाइजर लाना अनिवार्य कर दिया है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed