फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   corona positive woman reached hospital by driving scooter in mainpuri

मैनपुरी: नहीं आई एंबुलेंस, स्कूटर चलाकर अस्पताल पहुंची कोरोना संक्रमित महिला

Fri, 12 Jun 2020 12:07 AM IST
मुकेश कुमार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मैनपुरी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मैनपुरी Published by: मुकेश कुमार Updated Fri, 12 Jun 2020 12:07 AM IST
सार

  • बुधवार रात आई महिला की जांच रिपोर्ट, उसे लेने नहीं पहुंची एंबुलेंस
  • महिला का पति भी कोरोना संक्रमित, वो इटावा में भर्ती है

विज्ञापन
corona positive woman reached hospital by driving scooter in mainpuri
शहर में एक अन्य मरीज को लेने पहुंची एंबुलेंस - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

मैनपुरी जिले में एक कोरोना संक्रमित महिला को जब एंबुलेंस लेने नहीं पहुंची तो वो खुद ही अपना स्कूटर चलाकर कोविड अस्पताल भोगांव पहुंच गई। महिला के अस्पताल पहुंचने के दो घंटे बाद एंबुलेंस उसके गांव में पहुंची तो लोगों ने नाराजगी जाहिर की।

विज्ञापन

 
आगरा में 97 साल के बुजुर्ग ने जीती कोरोना से जंग, 12 दिन बाद अस्पताल से मिली छुट्टी
विज्ञापन



आलीपुर खेड़ा क्षेत्र के गांव दलपतिपुर निवासी महिला की ससुराल इटावा में है। कुछ दिन पहले उसका पति कोरोना संक्रमित निकला जो इटावा के आइसोलेशन वार्ड में भर्ती है। पति के संक्रमित निकलने के बाद आठ जून को वो खुद क्वारंटीन हाउस पहुंची और अपनी कोरोना जांच कराई। 

विज्ञापन
विज्ञापन

देर रात आई महिला की जांच रिपोर्ट

10 जून की रात में उसकी जांच रिपोर्ट स्वास्थ्य विभाग को कोरोना पॉजिटिव प्राप्त हुई। इसकी सूचना रात में ही संक्रमित महिला को भी दे दी गई। गुरुवार की सुबह जब आठ बजे तक उसे लेने एंबुलेंस नहीं पहुंची तो वो स्वयं ही अपना चलाकर आइसोलेशन वार्ड 10 बजे पहुंच गई। 

कोरोना ने फिर बढ़ाई ताजनगरी की चिंता, मरीजों के ठीक होने की दर घटी, संक्रमित बढ़े

महिला के आइसोलेशन वार्ड पहुंचने के दो घंटे बाद 12 बजे गांव में एंबुलेंस पहुंची तो ग्रामीणों ने नाराजगी जताई। इस संबंध में सीएमओ डॉ एके पांडेय ने कहा कि महिला सूचना मिलने के बाद गांव से कहीं चली गई थी। जब उसे फोन किया गया तो वो आइसोलेशन वार्ड पहुंची। एंबुलेंस के साथ स्वास्थ्य विभाग की टीम उसे लेने गांव गई थी। 

अब तक जिले में 105 कोरोना संक्रमित मिले

जिले में लगातार कोरोना संक्रमित मिल रहे हैं। बुधवार रात से गुरुवार शाम तक महिला सहित 10 और लोगों की जांच रिपोर्ट कोरोना पॉजिटिव आई। इनमें सात को आइसोलेशन वार्ड में कराया गया भर्ती, जबकि तीन को सैफई के लिए रेफर किया गया। जिले में अब तक 105 कोरोना संक्रमित मिल चुके हैं। 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed