फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Coronavirus Latest News: recovery rate of covid patient in agra

कोरोना ने फिर बढ़ाई ताजनगरी की चिंता, मरीजों के ठीक होने की दर घटी, संक्रमित बढ़े

Fri, 12 Jun 2020 12:07 AM IST
मुकेश कुमार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आगरा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आगरा Published by: मुकेश कुमार Updated Fri, 12 Jun 2020 12:07 AM IST
सार

  • छह फीसदी घट गई मरीजों के ठीक होने की दर, 67 से बढ़कर 120 हुए संक्रमित
  • 10 दिनों में बदली स्थित, पहले 88 फीसदी मरीज हो रहे थे ठीक, अब 82 फीसदी 

विज्ञापन
Coronavirus Latest News: recovery rate of covid patient in agra
लोगों की थर्मल स्क्रीनिंग करती स्वास्थ्य विभाग की टीम - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

अनलॉक के 10 दिनों में ताजनगरी में ठीक होने वाले मरीजों की संख्या पर ब्रेक लगने से एक तरफ रिकवरी दर घट रही है, तो दूसरी तरफ कोरोना संक्रमित मरीज बढ़ रहे हैं। अनलॉक-1 के शुरुआती 10 दिनों में 37 मरीज डिस्चार्ज हुए हैं, जबकि इससे पहले के 10 दिनों में करीब तीन गुने मरीज ठीक होकर घर गए थे। 
विज्ञापन


मई में नई गाइडलाइन आने के बाद संक्रमितों के स्वस्थ होने की दर शहर में अचानक बढ़ गई थी। 21 मई से 31 जून तक 92 मरीज डिस्चार्ज हुए थे। कोरोना संक्रमित भी कम मिले। कुल 788 मरीज घर जा चुके थे। स्वस्थ होने की दर 88 फीसदी तक पहुंच गई। औसतन हर दिन 9 से 10 मरीज ठीक हो रहे थे। 
विज्ञापन



फिर एक जून से अनलॉक-1 में ट्रेंड बदला। स्वस्थ होने की दर में गिरावट शुरू हो गई। एक से 10 जून तक सिर्फ 37 संक्रमित ही डिस्चार्ज हुए हैं। स्वस्थ होने की दर पिछले दस दिनों में 88 से घटकर 82 फीसदी रह गई है। 
विज्ञापन
विज्ञापन

कोरोना के एक्टिव केस बढ़े

10 दिन पहले जहां हर दिन 9 से 10 मरीज ठीक हो रहे थे वह अब औसतन तीन से चार ही रह गए हैं। इन 10 दिनों में संक्रमितों की संख्या भी बढ़ रही है। एक जून को जब अनलॉक-1 शुरू हुआ था तो आगरा में कोरोना संक्रमित एक्टिव केस 67 थे, जो अब 120 हो गए हैं। इस दौरान 53 एक्टिव केस बढ़े हैं।

10 दिनों में 12 संक्रमितों की मौत

पिछले 10 दिनों में 12 संक्रमितों की मौत हुई है। शहर में अब तक मृतकों की संख्या 54 हो गई है। 31 मई को यह आंकड़ा 42 था। जबकि उससे 10 दिन पहले मृतक संख्या 28 थी। 

मेडिकल टीमें रोकथाम में लगीं

जिलाधिकारी प्रभु एन सिंह ने बताया कि नए मरीज कम मिले, इसलिए डिस्चार्ज होने की दर कम हुई है। निश्चित समय पूर्ण करने वालों को जांच के बाद छोड़ा गया है। मेडिकल टीमें घर-घर जाकर रोकथाम के इंतजाम कर रही हैं।

बता दें कि आगरा में अब तक मिले 999 कोरोना संक्रमित मरीज मिल चुके हैं। इनमें से 825 लोग ठीक होकर घर जा चुके हैं। 54 संक्रमितों की मौत हो चुकी है। अभी 120 मरीजों का उपचार चल रहा है। 
 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed