फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Corona positive in Mainpuri

मैनपुरी में कुरावली और किशनी में दो महिलाएं मिलीं संक्रमित

Tue, 23 Feb 2021 07:10 PM IST
Agra Bureau आगरा ब्यूरो
Updated Tue, 23 Feb 2021 07:10 PM IST
विज्ञापन
Corona positive in Mainpuri
कलक्ट्रेट पर कोविड-19 की जांच करती स्वास्थ्यकर्मी - फोटो : MAINPURI
मैनपुरी। जिले में मंगलवार को दो महिलाएं कोरोना संक्रमित मिलीं। इसके साथ ही जिले में कोरोना संक्रमितों की कुल संख्या बढ़कर 3850 हो गई है। जिले में कोरोना संक्रमण से अब तक 3757 लोग ठीक हो चुके हैं, जबकि 74 की मौत हो चुकी है। वर्तमान में जिले में 19 संक्रमितों का उपचार चल रहा है।
विज्ञापन

एक सप्ताह से जिले में कोरोना संक्रमित नहीं मिला था, इससे स्वास्थ्य विभाग ने राहत की सांस ली थी। मंगलवार को किशनी के गांव देवगंज निवासी एक 30 वर्षीय महिला कोरोना संक्रमित मिली। कुरावली सीएचसी में हुई जांच के दौरान एक 55 वर्षीय महिला कोरोना संक्रमित मिली। दोनों को सीएमओ डॉ. एके पांडेय के निर्देश पर होम आइसोलेट किया गया है। सीएमओ डॉ. एके पांडेय ने बताया कि अभी कोरोना समाप्त नहीं हुआ है सभी लोग कोरोना गाइड लाइन का पालन करें। भीड़भाड़ वाले इलाकों में मास्क पहनकर ही जाएं। दो गज की दूरी बनाकर रखें।
विज्ञापन

158 लोगों की कुरावली में हुई जांच
कुरावली। स्वास्थ्यकर्मियों की टीम ने मंगलवार को घिरोर मार्ग पर स्थित तीन स्कूलों में शिविर लगाकर कोविड-19 की जांच की। 103 छात्र-छात्राओं की जांच एंटीजन कार्ड से की गई। जबकि 55 छात्र-छात्राओं के नमूने लेकर जांच के लिए मेडिकल कॉलेज आगरा भेजे गए। इस अवसर पर डॉ. आनंद किशोर, डॉ. जगतबंधु आदि लोग मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed