फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Corona Patients Boycott Food In Kasganj District Hospital

कासगंजः खराब गुणवत्ता का खाना देने पर कोरोना मरीजों ने किया खाने का बहिष्कार

Fri, 28 Aug 2020 12:14 AM IST
Abhishek Saxena न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कासगंज
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कासगंज Published by: Abhishek Saxena Updated Fri, 28 Aug 2020 12:14 AM IST
सार

शिकायत पर जिला न्यायालय से अधिवक्ताओं का पैनल भी पहुंचा, जताया एतराज, सीएमओ ने खाने के आपूर्तिकर्ता को जारी किया नोटिस, गुणवत्ता में सुधार की चेतावनी, कासगंज में 706 कुल संक्रमित हैं, 69 संक्रमित मामो स्थित कोरोना अस्पताल में हैं भर्ती
 

विज्ञापन
Corona Patients Boycott Food In Kasganj District Hospital
खराब गुणवत्ता के खाने की शिकायत पर पहुंची जांच टीम - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

कोरोना अस्पताल में भर्ती संक्रमित मरीजों ने गुरुवार को खाने की गुणवत्ता पर आक्रोश व्यक्त करते हुए खाने का बहिष्कार कर दिया। मामले की जानकारी होने पर स्वास्थ्य विभाग के अधिकारी मौके पर पहुंचे। शिकायत मिलने पर जिला विधिक सेवा प्राधिकरण के पैनल अधिवक्ताओं की टीम भी पहुंची। खाने की खराब गुणवत्ता पर टीम ने एतराज जताया।
विज्ञापन


सीएमओ ने मरीजों को अच्छी गुणवत्ता का खाना दिए जाने का भरोसा दिया। तत्काल मरीजों को मक्खन ब्रेड भेजे गए। सीएमओ ने खाद्य आपूर्तिकर्ता को
नोटिस जारी कर गुणवत्ता में सुधार लाने के निर्देश दिए हैं।

गुरुवार दोपहर सोरों रोड स्थित कोरोना अस्पताल में खाद्य आपूर्तिकर्ता टीम खाना लेकर वार्डों में पहुंची। यहां मरीजों ने खाने को गुणवत्ताहीन बताया। खाने का बहिष्कार करते हुए आक्रोश जाहिर करने लगे। तत्काल मुख्य चिकित्साधीक्षक डा. राजकिशोर भी वार्डों में पहुंच गए और यहां उन्होंने स्वयं खाने की गुणवत्ता परखी।
विज्ञापन

सूचना पर सीएमओ डा. प्रतिमा श्रीवास्तव कोरोना अस्पताल पहुंच गईं। यहां सीएमएस ने उन्हें बताया कि मरीजों में खाने की गुणवत्ता को लेकर आक्रोश है। सीएमएस ने सीएमओ को बताया कि रोटी कुछ सख्त थी।

शिकायत मिलने पर जिला विधिक सेवा प्राधिकरण के पैनल अधिवक्ता सत्येंद्रपाल सिंह बैस, केशव मिश्रा, धर्मेंद्र शर्मा, पराविधिक स्वयंसेवक दिनेश कुमार, सत्यप्रकाश वर्मा की टीम भी अस्पताल पहुंच गई। यहां उन्होंने खाने की गुणवत्ता को परखा और नाराजगी जताई।

अधिवक्ता सत्येंद्र पाल सिंह बैस ने बताया कि खाने की गुणवत्ता खराब मिली, इसकी रिपोर्ट जिला जज को देंगे। सीएमओ ने तत्काल आपूर्तिकर्ता को नोटिस जारी करते हुए चेतावनी दी है कि गुणवत्ता में सुधार लाया जाए अन्यथा अनुबंध खत्म कर दिया जाएगा। उसके बाद आपूर्तिकर्ता ने मरीजों को मक्खन ब्रेड भेजे तब कहीं आक्रोश शांत हुआ।

बुधवार को गोरहा पर हुआ था हंगामा
खाने की खराब गुणवत्ता को लेकर बुधवार को गोरहा स्थित कोरोना अस्पताल में भी मरीजों ने जमकर हंगामा किया। हालांकि अलीगढ़ के कमिश्नर जीएस प्रियदर्शी ने जिम्मेदारों को कड़ी हिदायत दी और गुणवत्ता में सुधार के निर्देश दिए, लेकिन गुरुवार को मामो स्थित कोरोना अस्पताल में हुए हंगामे ने इस बात का प्रमाण दिया कि कमिश्नर के निर्देशों का कोई असर नहीं हुआ। पूर्व में भी खाने की गुणवत्ता को लेकर हंगामा होता रहा है।

गुणवत्ताहीन खाने की शिकायत मिलने पर मौके पर पहुंचे। आपूर्तिकर्ता को नोटिस जारी कर दिया गया है और सख्त हिदायत दे दी गई है। वहीं संक्रमितों को बताया गया कि यदि वे चाहें तो बंद पैकेट में खाद्य सामग्री बाहर से मंगा सकते हैं - डा. प्रतिमा श्रीवास्तव, सीएमओ।
 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed