{"_id":"60576820eee88c61ea6afe7e","slug":"corona-patients-admitted-in-icu-ward-of-sn-medical-college-agra","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"आगरा में कोरोना: 21 दिन में 17 लोग हुए संक्रमित, 12 को आइसीयू में करना पड़ा भर्ती","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
आगरा में कोरोना: 21 दिन में 17 लोग हुए संक्रमित, 12 को आइसीयू में करना पड़ा भर्ती
Mon, 22 Mar 2021 12:05 AM IST
मुकेश कुमार
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आगरा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आगरा
Published by: मुकेश कुमार
Updated Mon, 22 Mar 2021 12:05 AM IST
सार
- 15 मरीजों को मधुमेह, सांस रोग, रक्तचाप, टीबी की भी परेशानी
- चिकित्सक बोले- पहले के मुकाबले ज्यादा गंभीर हाल में आ रहे मरीज
विज्ञापन
एसएन मेडिकल कॉलेज आगरा
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
आगरा में मार्च महीने के शुरुआती दिनों में कोरोना संक्रमण कर दर भले ही कम रही हो, लेकिन संक्रमित मरीजों की हालत पहले के मुकाबले गंभीर मिल रही है। एसएन मेडिकल कॉलेज में इस महीने 17 मरीज भर्ती हुए, जिसमें से 12 को आईसीयू में रखना पड़ा।
कोविड अस्पताल के सह प्रभारी डॉ. अजीत चाहर ने बताया कि इस महीने के 21 दिनों में कोरोना वायरस के 17 मरीज आइसोलेशन वार्ड में भर्ती हुए। केस स्टडी बनाने के वक्त पता चला कि इसमें से 15 संक्रमितों में से मधुमेह-उच्च रक्तचाप, सांस और टीबी की भी परेशानी है। इनका ऑक्सीजन स्तर कम था और हालत पहले के मरीजों के मुकाबले ज्यादा गंभीर दिखी। इनमें से 12 को आईसीयू में रखना पड़ा।
175 मृतकों में 70 फीसदी सांस-मधुमेह के थे मरीज: डॉ. आशीष गौतम
एसएन मेडिकल कॉलेज के कोविड अस्पताल के डॉ. आशीष गौतम ने बताया कि कोरोना महामारी के 12 महीनों में 175 की मौत हुई, इनमें 70 फीसदी मृतकों में मधुमेह, उच्च रक्तचाप और सांस रोग की परेशानी भी मिली।

दवाएं बंद न करें, नियंत्रित रखें मधुमेह स्तर: डॉ. प्रभात अग्रवाल
एसएन के डॉ. प्रभात अग्रवाल ने बताया कि मधुमेह-रक्तचाप, सांस रोगियों पर संक्रमण होने पर अन्य मरीजों के मुकाबले गंभीर हालत होने का खतरा अधिक है। ऐसे में मरीज दवाएं बंद न करें। मधुमेह के स्तर को नियंत्रित रखें। व्यायाम और पौष्टिक भोजन लें।
रविवार को आठ नए मरीज मिले
रविवार को नए मरीजों के आंकड़े में बड़ा उछाल आया। ताजनगरी में लगभग दो महीने बाद एक दिन में आठ मरीज मिले हैं। इससे पहले 17 जनवरी को आठ मरीज मिले थे। तब सक्रिय मरीजों की संख्या 93 थी, जो अब 33 है। इनका उपचार चल रहा है।
प्रशासन की ओर से जारी रिपोर्ट के अनुसार जिले में अब तक 600994 लोगों की कोरोना जांच हो चुकी है। इनमें 10580 संक्रमित पाए गए। कुल संक्रमितों में से 10372 मरीज ठीक हो गए हैं, जबकि एक साल में 175 मरीजों की मौत हो गई। जिले में अभी 33 मरीजों का उपचार चल रहा है।