फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   corona meeting

सेक्टर मजिस्ट्रेट निगरानी समितियों व आरआरटी को रखेंगें सक्रिय

Tue, 18 May 2021 10:31 PM IST
Agra Bureau आगरा ब्यूरो
Updated Tue, 18 May 2021 10:31 PM IST
विज्ञापन
corona meeting
कासगंज। जिलाधिकारी चंद्र प्रकाश सिंह ने कोविड-19 के प्रभावी रोकथाम एवं बचाव के लिए नगरीय क्षेत्र में 13 तथा ग्रामीण क्षेत्र में न्याय पंचायत वार 77 तथा 05 रिजर्व कुल 95 सेक्टर मजिस्ट्रेट नामित किये गये हैं। तैनात सेक्टर मजिस्ट्रेटों में से कासगंज व सोंरों की बैठक मंगलवार को सीडीओ तेज प्रताप मिश्र की अध्यक्षता में विकास खंड सोरों, सहावर व अमांपुर की विकास खंड सहावर में तथा पटियाली, सिढ़पुरा व गंजडुंडवारा की बैठक विकास खंड गंजडुंडवारा में आयोजित हुई।
विज्ञापन

मुख्य विकास अधिकारी ने कोविड-19 की रोकथाम के लिए सेक्टर मजिस्ट्रेटों को उनके दायित्वों व कार्यो की जानकारी दी। सेक्टर मजिस्ट्रेट नगरीय व ग्रामीण क्षेत्रों में निगरानी समिति को सक्रिय बनाये रखेंगे। निगरानी समितियों को पर्याप्त मेडिकल किट उपलब्ध कराना और उनके द्वारा डोर-टू-डोर स्क्रीनिंग कराना, निगरानी समिति प्रतिदिन उन लोगों के नाम तथा फोन नंबर सेक्टर अधिकारी को उसी दिन उपलब्ध करायेगी जिन्हे मेडिकल किट प्रदान की गयी हो। पूरी सूची मुख्य विकास अधिकारी को दी जायेगी, जिसका सत्यापन एकीकृत कोविड कमांड एंड कंट्रोल सेंटर द्वारा कराया जायेगा।
विज्ञापन

निगरानी समिति द्वारा यह सुनिश्चित कराया जाये कि कोरोना लक्षणयुक्त व्यक्तियों के पास अलग कक्ष मय शौचालय के उपलब्ध हो, अगर ऐसा नहीं है तो ऐसे लोगों को क्वारंटीन सेंटर ले जाने की व्यवस्था की जाएगी। एकीकृत कोविड कमांड एंड कंट्रोल सेंटर द्वारा आइसोलेशन अथवा क्वारंटीन में रहने वाले मरीजों के स्वास्थ्य की जानकारी ली जायेगी। निगरानी समिति द्वारा लक्षणयुक्त व्यक्तियों को आरआरटी द्वारा 24 घंटे में एंटीजन टेस्ट कराया जाना सुनिश्चित करें।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed