{"_id":"5f6cdcc88ebc3ed8f35f614b","slug":"corona-mainpuri-news-agr460756557","type":"story","status":"publish","title_hn":"कोरोना संक्रमित चार दिन के बच्चे की सैफई में मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कोरोना संक्रमित चार दिन के बच्चे की सैफई में मौत
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मैनपुरी। कोरोना संक्रमित चार दिन के बच्चे की मेडिकल कॉलेज सैफई में मौत हो गई। उसकी मां पहले से ही कोरोना पॉजिटिव थी। अब तक जिले में कोरोना संक्रमण से 39 लोगों की मौत हो चुकी है। इसके साथ ही बृहस्पतिवार को जिले में आईडीबीआई बैंक के तीन कर्मचारियों सहित 29 लोग संक्रमित मिले। जिले में कोरोना संक्रमितों की संख्या बढ़कर 2612 हो गई है। जिले एक्टिव केस की संख्या 451 है।
कस्बा कुरावली निवासी महिला को पांच दिन पहले प्रसव के लिए मेडिकल कॉलेज सैफई में भर्ती कराया गया था। जांच के दौरान महिला कोरोना पॉजिटिव निकली। चार दिन पहले महिला ने एक बच्चे को जन्म दिया। जांच में बच्चा भी कोरोना संक्रमित पाया गया। बुधवार रात मेडिकल कॉलेज सैफई में बच्चे की मौत हो गई। मां का मेडिकल कॉलेज में इलाज चल रहा है। वहीं बृहस्पतिवार को शहर स्थित आईडीबीआई बैंक के तीन कर्मचारी कोरोना संक्रमित मिले।
शहर के मोहल्ला बागवान में तीन, आवास विकास कॉलोनी और मोहल्ला अग्रवाल में दो-दो, करहल रोड, दुबे कंपाउंड, घुमर्रा, गोपीनाथ अड्डा, गाड़ीवान, नगला पजाबा, बंशसीगोहरा, यादव नगर, सीएमओ कार्यालय, आगरा रोड और ज्योंती रोड पर एक-एक कोरोना संक्रमित मिला। देहात क्षेत्र में घिरोर के नगला किशी में दो, आलीपुर खेड़ा, औरंध, भोगांव, लखौरा, करीमगंज और कुरावली में एक-एक कोरोना संक्रमित मिला। स्वास्थ्य विभाग ने सभी को आइसोलेशन वार्ड में भर्ती कराया है।