फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   corona

आइसोलेशन वार्ड में कराया गया भर्ती

Wed, 23 Sep 2020 10:46 PM IST
Agra Bureau आगरा ब्यूरो
Updated Wed, 23 Sep 2020 10:46 PM IST
विज्ञापन
corona
भोगांव में कोरोना संक्रमण से ठीक होने वालों को प्रमाणपत्र देती स्वास्फ्य विभाग की टीम - फोटो : MAINPURI
मैनपुरी। जिले में बुधवार को छह बंदियों सहित 40 कोरोना संक्रमित और मिले। सभी को आइसोलेशन वार्ड में भर्ती कराया गया है। इसके साथ ही जिले में कोरोना संक्रमितों की संख्या बढ़कर 2582 हो गई है। जिले में अब तक 38 लोगों की कोरोना से मौत हो चुकी है। 2086 लोग कोरोना से अब तक ठीक हो चुके हैं। वर्तमान मेें 458 का उपचार चल रहा है।
विज्ञापन

बुधवार को जेल के छह बंदी कोरोना संक्रमित मिले। इसके अतिरिक्त शहर के मोहल्ला आवास विकास कॉलोनी, कटरा और दरीबा में तीन-तीन, जिले में निवास कर रहे जनपद फर्रुखाबाद के मोहम्मदाबाद निवासी दो और इटावा निवासी एक व्यक्ति कोरोना संक्रमित मिला।
विज्ञापन

शहर के पंजाबी कॉलोनी, महमूद नगर, स्टेशन रोड, खरगजीत नगर और देवपुरा में एक-एक कोरोना संक्रमित मिला। देहात क्षेत्र में बुधवार को करहल के नगला चक में छह, कुरावली के रंपुरा में तीन और राजपुरा में एक, बेवर में तीन, बरनाहल, जागीर, आलीपुर खेड़ा और ताबेपुर में एक-एक कोरोना संक्रमित मिला। सभी को स्वास्थ्य विभाग की टीमों ने आइसोलेनश वार्ड में भर्ती कराया है। वहीं बंदियों को जिला कारागार में ही आइसोलेट किया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed