फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   corona

अनलॉक में तेजी से बढ़े कोरोना पॉजिटिव

Sat, 06 Jun 2020 10:33 PM IST
Agra Bureau आगरा ब्यूरो
Updated Sat, 06 Jun 2020 10:33 PM IST
विज्ञापन
corona
मैनपुरी/भोगांव। जिले में अनलॉक-वन के साथ ही कोरोना संक्रमितों की संख्या तेज से बढ़ी है। जिले में शनिवार को नौ और कोरोना संक्रमित पाए गए। इसी के साथ जिले में कोरोना संक्रमितों की संख्या बढ़कर 77 पहुंच गई है। इनमें से 46 का उपचार चल रहा है, जबकि तीन की मौत हो चुकी है। वहीं 28 लोगों को स्वास्थ्य विभाग ने उपचार के बाद ठीक कर घर भेज दिया है।
विज्ञापन

मैनपुरी में एक जून से लगातार कोरोना संक्रमितों की संख्या बढ़ती जा रही है। शनिवार को भी जिले के अलग-अलग क्षेत्रों में कोरोना संक्रमण से नौ लोग पॉजिटिव पाए गए। इनमें से दो को आइसोलेशन लेवल एक अस्पताल सीएचसी भोगांव और सात को क्वारंटीन हाउस भोगांव में बनाए गए केयर सेंटर में भर्ती कराया गया है। जिलाधिकारी और एसपी ने आइसोलेशन वार्ड की जानकारी जुटाने के साथ ही संबंधित क्षेत्रों को हॉटस्पॉट घोषित करते हुए पुलिस बल के साथ भ्रमण भी किया।
विज्ञापन

हॉटस्पॉट इलाकों को सील कराते हुए संबंधित क्षेत्रों को सैनिटाइज कराया जा रहा है। संक्रमितों के संपर्क में आने वालों की जांच कराई जा रही है। आइसोलेशन लेवल एक में 35 मरीजों का उपचार चल रहा है तो क्वारंटीन हाउस भोगांव में नए बनाए गए आइसोलेशन लेवल एक वार्ड में आठ संक्रमितों का उपचार चल रहा है। इसके अतिरिक्त तीन संक्रमितों को सैफई में उपचार दिया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed