फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   corona

तीन महिलाओं सहित सात मिले कोरोना संक्रमित

Fri, 14 Aug 2020 11:09 PM IST
Agra Bureau आगरा ब्यूरो
Updated Fri, 14 Aug 2020 11:09 PM IST
विज्ञापन
corona
कासगंज। जिले मेें शुक्रवार को तीन महिला, एक बालिका सहित कोरोना के सात नए मामले सामने आए। इससे जिले में संक्रमितों का आंकड़ा बढ़कर 522 पहुंच गया है। इसमें से 194 मरीज सक्रिय हैं। स्वास्थ्य विभाग की टीमों ने सभी संक्रमितों को जिला अस्पताल के आइसोलेशन वार्ड में भर्ती कराया है।
विज्ञापन

शुक्रवार को आई जांच रिपोर्ट में सोरों के मिलकनिया निवासी दो किशोर कोरोना संक्रमित पाए गए। अलीगढ़ से आरटीपीसीआर की जांच रिपोर्ट में 5 लोग पॉजिटिव पाए गए हैं। इसमें एक महिला बाजिदपुर सिकंदरा रोड हाथरस की रहने वाली है। महिला अपनी रिश्तेदारी में आई हुई थी।
विज्ञापन

इसके अलावा नावल्टी रोड पर दो महिला कोरोना संक्रमित पाई गईं। पटियाली के मोहल्ला टोला में एक 10 वर्षीय बालिका व मेन चौराहे पर एक युवक कोरोना संक्रमित निकला। सभी संक्रमितों को आइसोलेट कर दिया गया। जबकि इनके परिजनों को क्वारंटीन किया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

पिता ने जीती कोरोना से जंग, पुत्र हार गया जिंदगी की जंग
कासगंज। एक पिता ने कोरोना से जंग जीत ली, लेकिन उसका बेटा बीमारी के चलते जिंदगी की जंग हार गया और उसकी मौत हो गई। इससे परिवार में कोहराम मच गया।
गंगेश्वर कॉलोनी निवासी एक व्यक्ति को 9 दिन पहले कोरोना संक्रमित पाए गए थे। उनको जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया। पिता का जिला अस्पताल में इलाज चल रहा था इस बीच किडनी रोग से पीड़ित उनके बेटे की तीन दिन पहले तबियत बिगड़ गई। उसे आगरा ले जाया गया। शुक्रवार को पिता की कोरोना की रिपोर्ट निगेटिव आने की सूचना मिली उधर बेटे की मौत की सूचना आई। इससे कोरोना से जीत की खुशी मातम में बदल गई।
महिला ने दिया बच्चे को जन्म
कासगंज। गंजुंडवारा क्षेत्र की एक गर्भवती महिला को कुछ दिन पहले कोरोना की रिपोर्ट पॉजिटिव आने के बाद कोविड अस्पताल में भर्ती कराया गया। महिला को बृहस्पतिवार को अचानक प्रसव पीड़ा शुरू हो गई। अस्पताल पर तैनात नर्स ने महिला का प्रसव कराया। उसने बेटे को जन्म दिया है। कोविड अस्पताल पर इस तरह का यह पहला मामला है। जच्चा बच्चा पूरी तरह से सुरक्षित हैं। वहीं

गंगेश्वर कॉलोनी के रहने वाले व्यक्ति की कोरोना रिपोर्ट निगेटिव आने के बाद डिस्चार्ज कर दिया गया। उनके बेटे की मौत आगरा में बीमारी के चलते हुई है।-डा. राजकिशोर, सीएमएस
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed