{"_id":"5efcbe538ebc3e42eb4341e0","slug":"corona-kasganj-news-agr4485979197","type":"story","status":"publish","title_hn":"शहर में पांच और मिले कोरोना संक्रमित, दौड़ीं स्वास्थ्य विभाग की टीमें","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
शहर में पांच और मिले कोरोना संक्रमित, दौड़ीं स्वास्थ्य विभाग की टीमें
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कासगंज। नगर में संक्रमितों का आंकड़ा लगातार बढ़ रहा है। बुधवार को शहर में पांच और नए संक्रमित मिले हैं। इससे कोरोना पॉजिटिव की संख्या जिले में 72 हो गई है। इन संक्रमितों में एक कारोबारी की पुत्रवधू व पौत्री है। साथ ही नगरपालिका के कर अधिकारी के पति एवं एक बैंक कर्मी की पत्नी भी संक्रमित हैं। इसके अलावा हुलका मोहल्ला निवासी एक युवक भी पॉजिटिव मिला है।
बुधवार शाम को सबसे पहले तीन संक्रमितों की रिपोर्ट आई। इसमें मोहल्ला नवाब के मीना बाजार इलाके की गली में सराफा कारोबारी की पुत्रवधू एवं पौत्री संक्रमित पाई गईं। यह सराफा व्यवसायी पहले से ही नोएडा के एक निजी चिकित्सालय में उपचार करा रहे हैं। उनकी रिपोर्ट भी नोएडा के चिकित्सालय में ही पॉजिटिव मिली थी। कारोबारी की रिपोर्ट पॉजिटिव मिलने के बाद घर के 9 लोगों की जांच कराई गई।
इसमें दो लोग संक्रमित मिले। 7 अन्य की रिपोर्ट निगेटिव आई। स्वास्थ्य विभाग की टीम ने दोनों संक्रमितों को आइसोलेट किया है। इसके अलावा नगरपालिका की कर अधिकारी के पति संक्रमित मिले हैं। उनके भवन स्वामी बैंक कर्मी की पत्नी भी संक्रमित पाई गई हैं। यह लोग स्टेट बैंक कॉलोनी इलाके में रहते हैं।
विज्ञापन
जबकि एक अन्य युवक हुल्का मोहल्ला का संक्रमित पाया गया है। जो पहले से ही नौरथा के क्वारंटीन सेंटर में था। इन सभी को स्वास्थ्य विभाग की टीमों ने आइसोलेट कराया है।
- जिले में बुधवार को पांच कोरोना संक्रमित मिले। यह सभी कासगंज शहर के रहने वाले हैं। सभी को आइसोलेट कराया गया है। संक्रमितों की हिस्ट्री भी तैयार की जा रही है। संपर्क में आने वाले लोगों को भी क्वारंटीन कराया जाएगा।- डा. प्रतिमा श्रीवास्तव, सीएमओ।