फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   corona

कोरोना संक्रमण का खौफ- शेरपुर के युवक में पाए गए लक्षण, प्रशासन ने किया गांव सील

Mon, 20 Apr 2020 09:45 PM IST
Agra Bureau आगरा ब्यूरो
Updated Mon, 20 Apr 2020 09:45 PM IST
विज्ञापन
corona
अमांपुर(कासगंज)। जिले में कोरोना का खौफ बरकरार है। अमांपुर क्षेत्र के गांव शेरपुर में एक युवक खांसी, बुखार से पीड़ित होने के साथ ही सांस लेने में भी समस्या हो रही थी। प्रथम दृष्टया उसमें कोरोना के लक्षण दिखाई देने पर प्रशासन ने पुत्र एवं पिता को अलीगढ़ के दीनदयाल अस्पताल भेज दिया है। साथ ही गांव को सील कर दिया गया है।
विज्ञापन

जिले भर में कोरोना संक्रमण रोकने के लिए विशेष अभियान चल रहा है। अभी तक तीन लोगों के कोराना पॉजिटिव निकलने पर तीन क्षेत्रों को हॉटस्पॉट घोषित किया जा चुका है। अब गांव शेरपुर में एक युवक में लक्षण दिखे हैं। जानकारी मिलने पर स्वास्थ्य विभाग की टीम गांव में पहुंची। युवक एवं उसके पिता को उपचार एवं जांच के लिए अलीगढ़ भेज दिया है। रिपोर्ट आने के बाद ही आगे की स्थित स्पष्ट होगी।
विज्ञापन

लेकिन प्रशासन ने कड़ी सतर्कता बरतते हुए गांव शेरपुर को पूरी तरह सील कर दिया है। गांव के चारों ओर बैरीकेडिंग कर दी गई है। बाहर पुलिस का पहरा है। वहीं गांव में भी उद्घोषणा की जा रही है कि घरों में रहें। कोई व्यक्ति घरों से बाहर न निकले। यदि कोई व्यक्ति घर के बाहर पाया गया तो कार्रवाई होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

30 मार्च को आया था आगरा से
परिजनों ने पुलिस और प्रशासन के अधिकारियों को बताया कि युवक 30 मार्च को आगरा के खंदौली से आया था। चूंकि आगरा संक्रमित क्षेत्र है ऐसे में संक्रमण की आशंका और भी बढ़ रही है।
बरत रहे हैं सतर्कता
- शेरपुर के एक युवक में लक्षण मिलने की जानकारी पर उसे उपचार के लिए अलीगढ़ भिजवाया है। सतर्कता बरतते हुए गांव को सील कर दिया गया है- अशोक कुमार, एसडीएम, सहावर।

पुलिस तैनात है
- गांव में पुलिस तैनात कर दी गई है। कड़ी निगरानी की जा रही है। उच्चाधिकारियों के निर्देश पर गांव को सील कर दिया गया है- वीरेंद्र इंदौलिया, थाना प्रभारी, अमांपुर।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed